फोटो- हुंडई वेबसाइट
Hyundai Verna launch: हुंडई वरना के 2023 मॉडल का इंतजार खत्म हो गया है. मशहूर साउथ कोरियन कार निर्माता कंपनी हुंडई इंडिया ने देश में अपनी विश्व प्रसिद्ध सेडान कार Hyundai Verna का 6th जेनरेशन मॉडल को लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इस सेडान को THE ALL-NEW HYUNDAI VERNA नाम दिया है. हुंडई इंडिया ने कार को फ्यूचरिस्टिक (futuristic) और फ़ेरोसियस (Ferocious) टैग लाईन दी है. ऐसा अनुमान है कि वरना कार पिछले कई दशकों से कायम लीगेसी को बरकरार रखेगी. नई वरना को हुंडई ने नए डिजाइन और बेहतरीन फीचर्स के साथ पेश किया है. इसकी बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी थी. शुरुआती कीमत 10.89 लाख (Ex-Showroom) रुपये है.
वरना कार के 6th जेनरेशन मॉडल के एक्सटीरियर फीचर्स मे कई नए बदलाव देखने को मिले है. सेडान कार सेगमेंट की पहली कार है जो हॉरिजॉन्टल LED पोजिशन लैंप के साथ आती है. इस कार की DRLs पूरे फ्रंट को कवर कर रही है. वरना को थोड़ा स्पोर्टियर-थोड़ा बिजनेस क्लास लुक दिया गया है. रियर में पैरामैट्रिक कनेक्टेड LED टेललैंप देखने को मिल रही है. साथ ही 16-इंच के नए ऐलोय व्हील ही मिल रहें है. यह कार 7 सिंगल कलर ऑप्शन और 2 ड्यूल टोन कलर ऑप्शन उपलब्ध हुई है.
कार के इंटीरियर केबिन में आपको प्रीमियम जैसा एहसास होगा. चौड़ाई और व्हीलबेस बढ़ाने से केबिन में काफी स्पेस देखने को मिल रही है. खास फीचर्स जैसे फ्रंट वेंटिलेटेड सीट, सेगमेंट में पहली बार स्विचेबल टाइप इंफोटेनमेंट और क्लाइमेट कंट्रोलर, BOSE प्रीमियम साउंड 8 स्पीकर सिस्टम, 10.25 इंच HD इंफ़ोटेनमेंट सिस्टम और कलर TFT MID के साथ डिजिटल क्लस्टर, पॉवर ड्राइवर सीट, बेस्ट इन सेगमेंट 64 कलर एम्बिएंट लाइटिंग, स्मार्ट ट्रंक, वायरलेस स्मार्ट चार्जर, जैसे फीचर्स शामिल है. 528 लीटर का बड़ा बूट स्पेस भी मिलता है.
बेहद कूल नई हुंडई वरना (Hyundai VERNA) एक नए स्पोर्टी लुक में देखने को मिल रहा है. अब इस गाडी में पहले से ज्यादा फ़ीचर्स, सुरक्षा, सुविधा और आराम मिलेगा. इस कार में दो इंजन का विकल्प है.
यह कार कई ट्रांसमिशन विकल्प के साथ आ चुकी है. जो 1.5 लीटर टर्बो GDi पेट्रोल इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन (6MT) और 7-स्पीड डुअल क्लच ट्रांसमिशन (7DCT) के साथ उपलब्ध है. 1.5 लीटर MPi पेट्रोल इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन (6MT) और इंटेलिजेंट वेरिएबल ट्रांसमिशन (IVT) के साथ आता है. यह कार पावरट्रेन, अधिकतम पावर और टॉर्क परफॉर्मेंस देने के लिए तैयार हैं.
ये भी पढ़े:- Indian Railway: भारत का सबसे छोटा रेल रूट, केवल 3 किलोमीटर के लिए देने पड़ते हैं 1,255 रुपये!
नई-जेनरेशन Hyundai Verna की शुरुआती कीमत 10.89 लाख रुपये से शुरू होकर 17.38 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है. कार बाजार में लॉन्च होने के बाद Volkswagen Virtus, Skoda Slavia और फेसलिफ्ट होंडा सिटी जैसी सेडान कारों को टक्कर देगी. इच्छुक ग्राहक इस सेडान कार को 25,000 रुपये का बुकिंग अमाउंट देकर हुंडई के आधिकारिक वेबसाइट और डीलरशिप के माध्यम से बुक कर सकते हैं और अभी तक बुकिंग का आंकड़ा 8000 पार हो चुका है.
WhatsApp SIM Binding Rule: केंद्र सरकार ने साइबर धोखाधड़ी और मोबाइल नंबरों के दुरुपयोग को…
Mumbai mayor bomb threat: मुंबई की मेयर रितु तावड़े को एक धमकी भरा ईमेल मिला…
Jabalpur News: छिंदवाड़ा से कटनी जा रहे टमाटर से लदे पिकअप वाहन को जबलपुर में…
म्यांमार ट्रेनिंग कैंप मामले में आरोपी अमेरिकी नागरिक मैथ्यू आरोन वकिंडाइक अमेरिका से लौटने के…
Maharashtra woman doctor slap video: महाराष्ट्र के वर्धा में मेडिकल जांच के दौरान एक आरोपी…
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए एनआरआई के नाम पर हाउसिंग लोन लेने…