देश

“विपक्षी नेताओं के लिए ED-CBI, पर मोदी जी के ‘हमारे मेहुल भाई’ के लिए इंटरपोल से रिहाई!,” मल्लिकार्जुन खड़गे ने BJP पर बोला हमला

Mallikarjun Kharge on Mehul Choksi:  इंटरपोल द्वारा भगोड़े मेहुल चोकसी को रेड कॉर्नर नोटिस (RCN) की लिस्ट से बाहर करने पर विपक्षी पार्टियों ने सरकार पर करारा हमला बोला है. विपक्ष पहले से ही सरकार से अडानी मामले पर सवाल पूछना नहीं छोड़ रहा है, वहीं अब चोकसी पर विपक्ष ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया है. एक तरफ देशभर में तमाम विपक्षी पार्टियों पर केंद्रीय जांच एजेंसियां ईडी और सीबीआई की कार्रवाई जारी है. इसके साथ ही अब भगोड़े चोकसी के मुद्दे पर राजनीति शुरू हो गई है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बीजेपी पर जोरदार जुबानी हमला बोला है.

मल्लिकार्जुन खड़गे ने शायराना अंदाज में ट्वीट करते हुए हमला बोला है. उन्होंने कहा “विपक्षी नेताओं के लिए ED-CBI, पर पीएम मोदी के ‘हमारे मेहुल भाई’ के लिए इंटरपोल से रिहाई! जब ‘परम मित्र’ के लिए कर सकते हैं संसद ठप, तो ‘पुराना मित्र’ जिसको किया था 5 साल पहले फरार, भला उसकी मदद से कैसे करें इनकार? डूबे देश के हजोरों-करोड़, ‘न खाने दूंगा’ बना जुमला बेजोड़!”

‘राहुल गांधी के मांफी मांगने का सवाल ही नहीं’

राहुल गांधी के लंदन में दिए गए भाषण को बीजेपी ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला है. बीजेपी के कई मंत्रियों ने इसको लेकर राहुल गांधी पर हमला बोला है. वे लगातार राहुल गांधी से माफी मांगने की बात कर रहे हैं. राहुल के माफी मांगने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने जवाब देते हुए कहा कि “मांफी मांगने का तो कोई सवाल ही नहीं है. ये मुद्दे को हटाने के लिए ऐसा कर रहे हैं. एंबेसी पर हमले हो रहे हैं उस पर कोई बात नहीं, बैंकों से पैसे उठा ले जा रहे हैं, मेहुल चोकसी जैसे लोगों को प्रोटेक्शन देने वाले देशभक्ति की बात करते हैं.”

यह भी पढ़ें-   Mehul Choksi: दुनियाभर में घूमने के लिए आजाद हुआ भगौड़ा मेहुल चौकसी, इंटरपोल ने हटाया RCN, जानें क्या है इसका मतलब ?

भगोड़ो मेहुल चोकसी से इंटरपोल ने हटाया RCN

मंगलवार सुबह ही इंटरपोल (Interpol) ने हीरा कारोबारी के खिलाफ जारी रेड कॉर्नर नोटिस (RCN) को हटा लिया है. इस लिस्ट से नाम हटते ही भगोड़ा चोकसी इंटरपोल की वांटेंड लिस्ट (wanted list) से बाहर आ गया है. मेहुल चोकसी भारत में 2 अरब अमेरिकी डॉलर के पंजाब नेशनल बैंक (PNB) से धोखाधड़ी कर फरार हो गया था.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

बिहार के पीरू गांव ने दिल्ली को दिखाई नई राह: कंक्रीट के जंगलों में महकी गांव की सोंधी मिट्टी, प्रवासियों के लिए क़ायम की अनूठी मिसाल

यूनिवर्सिटी एल्युमनाई की तर्ज़ पर अब गांव के बाशिंदे भी महानगरों में मनाएं अपनी मिट्टी…

1 hour ago

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

5 hours ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

6 hours ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

6 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

7 hours ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

7 hours ago