यूटिलिटी

आपकी छुट्टी, आपका अधिकार! सालभर में नहीं हुईं इस्तेमाल तो मिलेगा पैसा; जानें 48 घंटे वाला नियम?

केंद्र सरकार द्वारा लागू किए जा रहे नए लेबर कोड 2026 (New Labour Codes 2026) ने नौकरीपेशा कर्मचारियों के लिए खुशियों का पिटारा खोल दिया है. अब तक छुट्टियों के बदले पैसा (Leave Encashment) पाने के लिए रिटायरमेंट या नौकरी छोड़ने तक का लंबा इंतजार करना पड़ता था, लेकिन नए नियमों के तहत अब आपकी मेहनत की कमाई गई छुट्टियां बेकार नहीं जाएंगी और आप हर साल उनके बदले नकद पैसा पा सकेंगे.

छुट्टियों के नकदीकरण का नया नियम (New Labour Codes Rules)

नए लेबर कोड, विशेष रूप से ऑक्यूपेशनल सेफ्टी, हेल्थ एंड वर्किंग कंडीशंस (OSH) कोड, 2020 के तहत, छुट्टियों को लेकर क्रांतिकारी बदलाव किए गए हैं. अब कर्मचारी साल के अंत में अपनी अतिरिक्त छुट्टियों को कैश करा सकेंगे.

मुख्य प्रावधान इस प्रकार हैं (New Labour Codes 2026 Earned Leave)

  • 30 दिन की सीमा: एक कर्मचारी साल के अंत में अधिकतम 30 दिन की अर्जित छुट्टियां (Earned Leave) ही अगले साल के लिए कैरी फॉरवर्ड (आगे बढ़ा) कर सकेगा.
  • अतिरिक्त छुट्टियों का नकद भुगतान: यदि आपके पास 30 दिन से अधिक छुट्टियां बची हैं, तो कंपनी को उन अतिरिक्त दिनों का पैसा आपको देना होगा.
  • अगर साल के अंत में आपकी 45 छुट्टियां बची हैं, तो 30 छुट्टियां अगले साल के खाते में जुड़ जाएंगी और बाकी 15 दिनों का नकद भुगतान आपको उसी साल मिल जाएगा.

180 दिन काम करते ही छुट्टियों का हक

पुराने नियमों के अनुसार, छुट्टियों (Earned Leave) का हकदार बनने के लिए कर्मचारी को कम से कम 240 दिन काम करना अनिवार्य होता था. नए लेबर कोड में इस अवधि को घटाकर 180 दिन कर दिया गया है. यानी अब आप नौकरी जॉइन करने के मात्र 6 महीने बाद ही छुट्टियां कमाने और उन्हें कैश कराने के पात्र हो जाएंगे.

बॉस ने मना किया तो नहीं खत्म होगी छुट्टी

नए नियमों में कर्मचारियों के हितों का विशेष ध्यान रखा गया है. यदि किसी कर्मचारी ने समय पर छुट्टी मांगी है और मैनेजमेंट या बॉस ने काम के दबाव के कारण छुट्टी देने से मना कर दिया है, तो वह छुट्टी ’30 दिन की कैरी फॉरवर्ड लिमिट’ में नहीं गिनी जाएगी. वह छुट्टी आपके खाते में सुरक्षित रहेगी और उसे लैप्स (खत्म) नहीं माना जाएगा.

48 घंटे में होगा ‘फुल एंड फाइनल’ सेटलमेंट (New Labour Codes F&O Rules)

नौकरी छोड़ने वाले कर्मचारियों के लिए भी एक बड़ी राहत दी गई है. अब कंपनियों को कर्मचारी के इस्तीफे, बर्खास्तगी या छंटनी के बाद उसका पूरा हिसाब-किताब (Full & Final Settlement) मात्र 2 कार्य दिवस (48 घंटे) के भीतर निपटाना होगा. पहले इस प्रक्रिया में हफ़्तों या महीनों का समय लग जाता था.

ये भी पढ़ें: बेंगलुरु, पुणे और हैदराबाद वालों की चांदी! अब 8 शहरों में मिलेगा 50% HRA का फायदा, बढ़ेगी आपकी इन-हैंड सैलरी

नए लेबर कोड 2026 का उद्देश्य कार्यस्थल पर पारदर्शिता बढ़ाना और कर्मचारियों को उनकी मेहनत का तत्काल लाभ देना है. हर साल छुट्टियों के बदले पैसा मिलने से कर्मचारियों की लिक्विडिटी (नकद उपलब्धता) बढ़ेगी और वर्क-लाइफ बैलेंस बेहतर होगा. अब ‘काम का दबाव’ आपकी छुट्टियों को बर्बाद नहीं कर पाएगा, बल्कि वे आपकी एक्स्ट्रा इनकम का जरिया बनेंगी.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

‘प्रेस आईडी गले में टांगो…’, जंतर-मंतर हंगामे के बाद दिल्ली पुलिस ने पत्रकारों के लिए जारी किए नियम

जंतर-मंतर पर चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी प्रदर्शन के…

7 minutes ago

एशियन गेम्स से वर्ल्ड कप तक… फिर क्यों अचानक हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी कप्तानी? भावुक पोस्ट में छलका दर्द

Harmanpreet Kaur: हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़…

20 minutes ago

‘इजरायल से बात करना गद्दारी नहीं’, PAK एक्सपर्ट की शहबाज शरीफ को सलाह… क्या मुस्लिमों को धोखा देगा पाकिस्तान?

Pakistan Foreign Policy: इजरायल से बातचीत को गद्दारी न मानते हुए पाकिस्तानी एक्सपर्ट ने शहबाज…

33 minutes ago