यूटिलिटी

अब चोर नहीं छीन कर भाग पाएगा फोन, गूगल ला रहा ये जबरदस्त फीचर, जानें क्या है इसकी खासियत?

Google I/O 2024: फोन चोरी होने की घटनाएं आए दिन सामने आती रहती है. कोई रोड़ साइड बात करते हुए यूजर का बाइक से फोन चोरी होना तो कोई चलती ट्रेन में से हाथ मारकर फोन छीन लेना. ऐसी घटनाओं की वजह से स्मार्टफोन यूजर्स ट्रेन, बस और पब्लिक प्लेस पर टेंशन फ्री होकर फोन का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं. इसी को ध्यान में रखकर गूगन स्मार्टफोन में जल्द ही एक नया फीचर लाने वाला है जिसके जरिए अगर कोई आपका फोन छीनकर भागा तो फोन अपने आप लॉक हो जाएगा. तो चलिए जानते हैं इस खास फीचर के बारे में.

फोन चोरों की खैर नहीं

पिछले कुछ सालों में फोन चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही है. बाइक चोरी होने पर पुलिस अधिकतर मामलों में चोर और सामान दोनों को पकड़ लेती है लेकिन फोन चोरी होने पर ज्यादातर फोन न मिलता है और न ही चोर. ऐसे में इन सबको ध्यान में रखते हुए गूगल ने हाल ही में एंड्रॉयड 15 OS लॉन्च किया था.

जिसे फिलहाल Samsung के फोन के लिए रोल आउट किया गया है. इस ऑपरेटिंग सिस्टम के साख यूजर्स को कई बेहतरीन फीचर्स मिलने वाले हैं. लेकिन अब गूगल एंड्रॉयड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम का एक अपडेट वर्जन पेश करने जा रही है जिसमें ‘Theft Detection Lock’ फीचर मिलेगा. ऐसे में अब आप सोच रहे होंगे की आखिर ये कैसे काम करते हैं तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

ये भी पढ़ें:क्या है PM Vishwakarma Yojana, जिसमें आसानी से मिलेगा 3 लाख का लोन, ऐसे उठाएं लाभ

कैसे काम करेगा ये नया फीचर?

गूगल ने इस फीचर को Motion Sensor के आधार पर डेवलप किया है, जैसे कि माना लीजिए अगर कोई आपका फ़ोन एक झटके में आपके हाथ से छीन ले या फिर टेबल से उठा ले तो यह फीचर खुद ही फोन की स्क्रीन लॉक कर देगा. इतना ही नहीं अगर किसी ने इंटरनेट को बंद करने की भी कोशिश की तब भी फ़ोन लॉक हो जाएगा, क्योंकि चोर की सबसे पहली कोशिश फ़ोन का इंटरनेट बंद करने की होती है, क्योंकि गूगल के ही फाइंड माय डिवाइस वाले फीचर से कहीं वो फोन ट्रैक न हो जाए.

गूगल ने कई प्राइवेसी फीचर्स किए लॉन्च

अब फोन आपका फोन आसानी से ट्रेस हो जाएगा क्योंकि चोर फोन को बंद नहीं कर पाएगा. गूगल ने इसी के साथ कई नए प्राइवेसी फीचर्स भी लॉन्च किए है जैसे ‘Private Spaces’ यहां यूजर्स कुछ एप्स पर पासवर्ड लगा कर अपने डेटा को ज्यादा सुरक्षित रख पाएंगे. इसी के साथ फोन रिसेट करते समय PIN का इस्तेमाल करना पड़ेगा. स्क्रीन शेयर करते समय अब आपको OTP जैसी कोई जानकारी नहीं दिखेगी.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

तमिलनाडु में आधी रात बड़ा जेल ब्रेक! 17 कैदी फरार, तलाश में उतरीं 17 टीमें

Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…

20 minutes ago

Jio प्लेटफॉर्म्स IPO का अलॉटमेंट फाइनल: ग्रे मार्केट में तगड़ा उछाल, लिस्टिंग पर मालामाल होंगे निवेशक

निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…

45 minutes ago

सोना ₹1,457 महंगा, चांदी स्थिर; जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव

Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…

55 minutes ago

MLC Election Result: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों के नतीजे आज, जानें किसके सिर सजेगा ताज?

उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव परिणामों…

1 hour ago

Vijay-Rashmika की टीम पहुंची साइबर क्राइम! सोशल मीडिया पर फर्जी पोस्ट और छेड़छाड़ वाले स्क्रीनशॉट का आरोप

Vijay Rashmika Fake Social Media Posts: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ‘विरोश’ टीम ने…

1 hour ago

Bigg Boss 20: लव गिल और स्काउट के बीच बढ़ी दूरियां, रो-रोकर हुआ बुरा हाल; बोलीं- ‘मैं अंदर से मर गई हूं’

'बिग बॉस 20' के घर में ड्रामा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. वीकेंड…

1 hour ago