फोटो-सोशल मीडिया
New Delhi Railway Station: क्या नई दिल्ली रेलवे स्टेशन बंद होने जा रहा है? लगातार अफवाहों के बीच ये सवाल हर कोई पूछ रहा है. इसी बीच भारतीय रेलवे की ओर से बयान सामने आया है और साफ तौर पर कहा गया है कि ये केवल अफवाह है, ऐसा कुछ भी होने नहीं जा रहा है.
इस अफवाह को लेकर उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आने वाले समय में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन को बंद करने की कोई योजना नहीं है. बता दें कि कुछ रिपोर्ट में इस बात को लेकर दावा किया गया था कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का नवीनीकरण करने के लिए इसे बंद किया जा सकता है, लेकिन रेलवे के अधिकारी का बयान सामने आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो गई है. फिलहाल नई दिल्ली का रेलवे स्टेशन बंद होने नहीं जा रहा है.
ये भी पढ़ें-Mizoram: आइजोल में भारी बारिश से मचा कोहराम, खदान ढहने पर 10 की मौत; सीएम ने बुलाई बैठक, सभी स्कूल बंद
उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने निकट भविष्य में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से ट्रेनों के संचालन को बंद करने की कोई योजना नहीं है. वह आगे बोले कि जिस रिपोर्ट में स्टेशन बंद करने को लेकर दावा किया गया था उसमें स्टेशन के नवीनीकरण को लेकर भी बात कही गई थी. यह बात सही है कि रेलवे ने 1300 स्टेशनों के पुनर्विकास को लेकर योजना बनाई है. 2023 के बजट में केंद्र सरकार ने इसकी जानकारी भी दी थी. इसलिए आने वाले समय में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास को लेकर काम शुरू हो सकता है लेकिन रेलवे स्टेशन बंद हो सकता है, इसको लेकर कोई बात नहीं कही गई है.
बता दें कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के बंद होने की खबरों में इस बात का भी दावा किया गया था कि नवीनीकरण करने के लिए इसे कुछ समय के लिए इसे बंद किया जा सकता है और जब तक नई दिल्ली रेलवे स्टेशन बंद रहेगा, तब तक नई दिल्ली से चलने वाली ट्रेनों को दूसरे स्टेशनों से चलाया जाएगा.
बता दें कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के बंद होने की खबरों में इस बात का भी दावा किया गया था कि नवीनीकरण के दौरान नई दिल्ली रेलवे स्टेशन बंद रहेगा और तब तक नई दिल्ली से चलने वाली ट्रेनों को दूसरे स्टेशनों से चलाया जाएगा. इसी के साथ ही ये भी दावा किया गया था कि नवीनीकरण को 4 से 5 साल लग सकते हैं. इस दौरान नई दिल्ली से चलने वाली ट्रेनें आनंद विहार, हजरत निजामुद्दीन, रोहिल्ला या गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से चलाई जाएंगी, जिससे लोगों को समस्या का सामना करना पड़ सकता है. इस रेलवे स्टेशन को इसी साल बंद करके कार्य शुरू होगा. निर्माण कार्य 2029 तक चलने का दावा किया गया था.
-भारत एक्सप्रेस
Sone Chandi ka Rate: धनतेरस से ठीक पहले सोने और चांदी की चमक और तेज…
8वें वेतन आयोग के गठन को एक साल पूरा हो चुका है. केंद्रीय कर्मचारियों और…
Agniveer Scheme: अग्निवीरों के पहले बैच के लिए केंद्र सरकार का बड़ा ऐलान, सेवा अवधि…
Supreme Court: जेल से रिहाई के तुरंत बाद ईडी द्वारा गिरफ्तार किए गए आजम खान…
Uttarkashi Accident: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में गंगनानी धर्मकुंड के पास इनोवा कार नदी में गिर…
Delhi High Court: पूर्व IRS अधिकारी अशोक अग्रवाल मामले में अदालत के सामने झूठे बयान…