मंगल-राहु.
Angarak Yoga: ज्योतिष शास्त्र में मंगल और राहु को अशुभ ग्रह के रूप में देखा जाता है. साथ ही इन दोनों ही ग्रहों की युति से बनने वाला अंगारक योग को भी बेहद खतरनाक माना गया है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इस वक्त मंगल और राहु मीन राशि में मौजूद है. यहां मंगल और राहु मिलकर अंगाकर योग का निर्माण कर रहे हैं. मंगल और राहु की युति 1 जून तक रहने वाली है. इसके बाद मंगल ग्रह राशि परिवर्तन कर मेष राशि में चला जाएगा. आइए जानते हैं इस अंगारक योग से किन राशियों के लोगों को संभलकर रहना होगा और यह योग कुंडली में कैसे बनता है?
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगल और राहु की युति से बना अंगाकर योग मकर और मीन राशि से संबंधित लोगों के लिए शुभ नहीं है. अंगारक योग से इन दो राशियों कों के लोगों को कुछ हद तक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. इस दौरान क्रोध में वृद्धि होगी. ऐसे में इस दौरान अंगाकर योग से अशुभ प्रभाव से बचने के लिए कुछ उपाय कर लेना अच्छा रहेगा. मंगल-राहु के अंगाकर योग के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए मंगलवार और शनिवार को हनुमान मंदिर जाएं. वहां हनुमान जी को पानी वाला नारियल अर्पित करें.
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अंगारक योग हर व्यक्ति की कुंडली में बनता है. जब राहु और मंगल कुंडली के एक भाव (घर) में आ जाते हैं तो ऐसे में अंगारक योग का निर्माण होता है. जिस व्यक्ति की कुंडली में यह योग बनता है उसे क्रोध पर नियंत्रण नहीं रहता है. राहु क्रोध को बढ़ाकर हिंसक बना देता है. इस योग के अशुभ प्रभाव से आग लगने की भी घटनाएं होती हैं. मंगल व्यक्ति के क्रोध को बढ़ाता है और राहु इमेजिनेशन लाता है. ऐसे में इंसान सोचता कुछ और है और उसके साथ होता कुछ और है.
यह भी पढ़ें: गुरु ग्रह का उदय होना इन 5 राशियों के लिए महा वरदान! 3 जून से शुरू होगी राजा जैसी जिंदगी
यह भी पढ़ें: Shani Jayanti 2024: आपकी राशि पर कब लगेगी शनि की साढ़ेसाती, शनि जयंती पर इन उपायों से खुश होंगे शनि महाराज
निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…
Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…
उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव परिणामों…
Vijay Rashmika Fake Social Media Posts: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ‘विरोश’ टीम ने…
'बिग बॉस 20' के घर में ड्रामा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. वीकेंड…
27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…