यूटिलिटी

बिना OTP और पिन के अब आधार कार्ड से कीजिए पैसों का ट्रांजैक्शन, घर बैठे इस तरह उठाएं सुविधा का लाभ

Money Transfer By Aadhaar Card: बदलते तकनीक के दौर में आज आधार कार्ड न केवल हमारी पहचान का प्रमाण है, बल्कि इसकी मदद से हमारे कई काम आसान हो सकते हैं. जहां सरकारी दस्तावेजों से लेकर कई अन्य जगह इसकी उपयोगिता है, वहीं इसकी मदद से हम पैसे भी निकाल सकते हैं. इसके अलावा केवल आधार कार्ड के उपयोग से हम अब एक अकाउंट से दूसरे अकाउंट में पैसों का ट्रांजैक्शन भी कर सकते हैं.

इस तकनीक की मदद से कर पाएंगे यह काम

इनेबेल्ड पेमेंट सिस्टम (AePS) ही वह तकनीक है जिसकी मदद से यह काम आसान हुआ है. नेशनल पेमेंट कॉरर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने इस सिस्टम को विकसित करने का काम किया है. अब केवल कहीं भी आप अपना आधार नंबर एंटर करते हुए और फिंगरप्रिंट से वेरिफिकेशन के बाद डिजिटल लेनदेन कर सकते हैं. इसके लिए आपको बैंक डिटेल देने की भी जरूरत नहीं है. यह काफी सेफ भी है.

UPI पर आधारित है यह सिस्टम

आधार के जरिए होने वाला यह पेमेंट UPI (सिस्टम यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस) प्लेटफॉर्म पर आधारित है. बैंक आधारित यह मॉडल आधार ऑथेंटिकेशन के जरिए किसी भी ATM, मोबाइल डिवाइस और कियोस्क पर ऑनलाइन ट्रांजैक्शन की सुविधा देता है. लेकिन इसके लिए सबसे जरूरी बात यह है कि आपका आधार कार्ड बैंक अकाउंट से लिंक होना चाहिए. अन्य सिस्टम की तरह इसमें पैसों के लिए किसी ओटीपी और पिन की जरूरत नहीं होती है. इसके अलावा अगर आपके एक से ज्यादा बैंक अकाउंट हैं तो उन्हें एक ही आधार कार्ड से लिंक किया जा सकता है.

कौन-कौन सी सुविधाएं देता है AePS

इस सिस्टम की मदद से न केवल पैसे निकाले जा सकते हैं, बल्कि खाते में उपलब्ध बैलेंस की जांच भी की जा सकती है. इसके अलावा पैसे जमा भी किए जा सकते हैं. आप चाहें तो एक आधार नंबर से दूसरे आधार नंबर पर फंड ट्रांसफर भी कर सकते हैं. डोरस्टेप बैंकिंग की यह सुविधा बिना बैंक गए बैंक की बुनियादी सुविधाओं का लाभ देती है.

इसे भी पढ़ें: Twitter Blue Tick Legacy Account: नहीं जाएगा पहले से वेरिफायड ब्लू टिक? Twitter के गाइडलाइन में हुआ बड़ा बदलाव

कैसे लें इस सुविधा का लाभ

AePS का उपयोग करने के लिए आपको बैंकिंग कॉरस्‍पोडेंट के पास जाना होगा. बैंकों डिजिटल लेनेदेन के लिए इन्हें अधिकृत करते हैं. इसके अलावा आप चाहें तो उन्हें घर भी बुलाकर इस सेवा का लाभ ले सकते हैं. वहीं CSC (कॉमन सर्विस सेंटर) के संचालक भी यह सेवा देते हैं.

Rohit Rai

Recent Posts

QS एशिया रैंकिंग में CCSU की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा विश्वविद्यालय

QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…

5 hours ago

योगी की छाया में अपना वजूद तलाशते नितिन नवीन

गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…

6 hours ago

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

8 hours ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

8 hours ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

8 hours ago