यूटिलिटी

अक्टूबर में पूरे 16 दिन बैंक रहेंगे बंद! घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की यह पूरी लिस्ट

October Bank Holidays: अक्टूबर का महीना आते ही चारों तरफ त्योहारों की धूम शुरू हो जाती है. घर में मिठाइयां बनने लगती हैं और बाजारों में रौनक बढ़ जाती है. लेकिन इन सबके बीच अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है, तो जरा संभलकर सिर्फ त्योहार की तारीख याद रखना काफी नहीं है, बल्कि यह देखना भी बेहद जरूरी है कि आपके शहर में बैंक खुला है या नहीं.

आरबीआई (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, अक्टूबर में छुट्टियों की भरमार है, लेकिन ये सारी छुट्टियां पूरे देश में एक जैसी नहीं होतीं. राज्य और शहर के हिसाब से छुट्टियों की लिस्ट बदल जाती है. इसके अलावा, सभी रविवार और महीने के दूसरे व चौथे शनिवार को बैंक वैसे ही बंद रहते हैं. इसलिए, ब्रांच जाने से पहले अपनी तारीख और शहर के हिसाब से पूरी प्लानिंग कर लें, वरना बैंक के बंद दरवाजे देखकर मायूस लौटना पड़ सकता है.

अक्टूबर में कब और कहां बंद रहेंगे बैंक?

इस महीने त्योहारों के चलते अलग-अलग राज्यों में बैंकों की छुट्टियां बंटी हुई हैं:

2 अक्टूबर (शुक्रवार): महात्मा गांधी जयंती के मौके पर पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.

17 अक्टूबर (शनिवार): महा सप्तमी के पावन पर्व पर सिर्फ अगरतला में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी.

19 अक्टूबर (सोमवार): महाअष्टमी और दुर्गा पूजा की धूम देश के कई हिस्सों में होगी. इस दिन अगरतला, आइजोल, भुवनेश्वर, चेन्नई, गुवाहाटी, इंफाल, ईटानगर, कोहिमा, कोलकाता, पटना, रांची और शिलांग में बैंक नहीं खुलेंगे.

20 अक्टूबर (मंगलवार): दशहरा और विजयादशमी के मौके पर उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे.

21 अक्टूबर (बुधवार): दुर्गा पूजा और विजयादशमी के चलते अगरतला, बेंगलुरु, गंगटोक, गुवाहाटी, कोच्चि, कोलकाता और तिरुवनंतपुरम में कामकाज ठप रहेगा.

22 और 23 अक्टूबर: दुर्गा पूजा और दसैं के कारण गंगटोक के बैंक इन दो दिनों तक बंद रहेंगे.

26 अक्टूबर (सोमवार): लक्ष्मी पूजा, एक्सेसिन डे और महर्षि वाल्मीकि जयंती के चलते अगरतला, चंडीगढ़, जम्मू, शिमला और श्रीनगर में बैंक की छुट्टी रहेगी.

29 अक्टूबर (गुरुवार): करवा चौथ के खास मौके पर शिमला में बैंक बंद रहेंगे.

31 अक्टूबर (शनिवार): सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती के अवसर पर अहमदाबाद में बैंक बंद रहेंगे. (यह महीने का आखिरी शनिवार भी है, इसलिए स्थानीय कैलेंडर जरूर जांच लें).

वहीं, अगर दिल्ली और उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां मुख्य रूप से 2, 10, 20 और 24 अक्टूबर को बैंक बंद रहने वाले हैं.

साप्ताहिक और शनिवार की छुट्टियां

इन त्योहारों के अलावा कुछ तारीखें ऐसी हैं जिन पर बैंक का साप्ताहिक अवकाश रहेगा:

4, 11, 18 और 25 अक्टूबर: रविवार की साप्ताहिक छुट्टियां.

10 अक्टूबर: महीने का दूसरा शनिवार.

24 अक्टूबर: महीने का चौथा शनिवार.

ये भी पढ़ें- ‘राशन में गड़बड़ी तो चुप्पी नहीं…’, WhatsApp से भेजें ‘Hi’ और दिल्ली से पाएं समाधान

बैंक बंद हैं तो क्या सारे काम रुक जाएंगे?

अगर बैंक की ब्रांच बंद है, तो इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि आपकी बैंकिंग पूरी तरह ठप हो जाएगी. आप घर बैठे Google Pay, PhonePe या Paytm जैसे UPI ऐप्स के जरिए डिजिटल पेमेंट कर सकते हैं. इसके अलावा NEFT, RTGS और IMPS जैसी ऑनलाइन मनी ट्रांसफर सेवाएं भी 24 घंटे उपलब्ध रहती हैं. जरूरत पड़ने पर आप किसी भी ATM या कैश डिपॉजिट मशीन का इस्तेमाल कर सकते हैं. हालांकि, अगर आपको चेक जमा करना है, नया बैंक ड्राफ्ट बनवाना है या बैंक अधिकारी से आमने-सामने मिलकर किसी कागजी प्रक्रिया को पूरा करना है, तो आपको ब्रांच खुलने का इंतजार करना होगा.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

Asian Games 2026: नीरू ढांडा ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया गोल्ड मेडल

Asian Games 2026 में नीरू ढांडा ने महिला इंडिविजुअल ट्रैप शूटिंग में गोल्ड मेडल जीतकर…

8 minutes ago

रेलवे की 1 अक्टूबर से खास चेकिंग, टिकट के साथ ये दस्तावेज रखना होगा जरूरी

Railway Ticket Checking: रेलवे 1 अक्टूबर से विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाएगा. कंसेशन, रिजर्वेशन कोटा,…

17 minutes ago

IAS छोड़ राजनीति में उतरीं दिव्या मित्तल, वीडियो जारी कर किया बड़ा ऐलान, इस पार्टी में होगी शामिल?

पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने राजनीति में उतरने का ऐलान किया है. उन्होंने वीडियो…

58 minutes ago

Himachal Pradesh: हाई कोर्ट में निकली सरकारी नौकरी, 27 अक्टूबर तक करें आवेदन

Himachal Pradesh High Court Recruitment: हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने कोर्ट लाइब्रेरियन, चपरासी, माली और…

1 hour ago

‘Rise and Fall 2’ में होगी सिवेत तोमर की वापसी? सहवाग की लगेगी ‘अदालत’, घरवालों के वोट पर टिका फैसला

रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल सीजन 2' में सिवेत तोमर और शहजाद पूनावाला के बीच…

1 hour ago