पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में अधिकारीक एंट्री
Former IAS Divya Mittal Enters Politics: उत्तर प्रदेश की राजनीति में अब एक पूर्व आईएएस अधिकारी की नई पारी देखने को मिल सकती है. करीब 13 साल तक प्रशासनिक सेवा में रहने वाली दिव्या मित्तल (Divya Mittal) ने राजनीति में कदम रखने का ऐलान कर दिया है. मंगलवार, 29 सितंबर को जारी अपने वीडियो संदेश में उन्होंने साफ संकेत दिया कि वह किसी स्थापित राजनीतिक दल के साथ जुड़ने के बजाय अपनी अलग राजनीतिक राह बनाएंगी. उन्होंने एक नए राजनीतिक दल के गठन की घोषणा की है.
दिव्या मित्तल ने अपने संदेश में लोगों से सीधे जुड़ने की अपील की है. उन्होंने कहा कि अगर लोगों को लगता है कि उनकी बात उनकी अपनी आवाज भी है, तो वे दिए गए वाट्सऐप नंबर (91+98956957) पर संदेश भेज सकते हैं. उनके इस कदम से यह भी संकेत मिल रहा है कि शुरुआती दौर में वह जनता से सीधे संवाद और डिजिटल माध्यमों को अपनी राजनीतिक गतिविधियों का अहम हिस्सा बना सकती हैं.
दिव्या मित्तल ने 30 अगस्त को आईएएस सेवा से इस्तीफा देने की घोषणा की थी. सरकार ने उनका इस्तीफा 15 सितंबर 2026 को स्वीकार कर लिया. इसके साथ ही 2013 बैच की इस अधिकारी का करीब 13 साल लंबा प्रशासनिक सफर समाप्त हो गया.
कुछ दिन पहले IAS से त्यागपत्र दिया था और आपके मन में कई सवाल छोड़ दिए थे। अपनी बात इस वीडियो में कह दी है। अगर आपको लगे कि ये आपकी भी बात है, तो 9198956957 पर whatsapp मैसेज करिए। pic.twitter.com/mtS6gzBzRw
— Divya Mittal (@divyamittal_IAS) September 29, 2026
इस्तीफे के बाद सबसे बड़ा सवाल यही था कि अब दिव्या मित्तल आगे क्या करेंगी. उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर कई संभावनाओं का जिक्र किया था. इनमें परिवार को समय देना, विदेश लौटना, कोचिंग करना, किताब लिखना और राजनीति में उतरना शामिल था. अब उन्होंने राजनीति का रास्ता चुनने की तस्वीर साफ कर दी है.
ये भी पढ़ें: यूपी से राज्यसभा जाएंगी स्मृति ईरानी? 10 सीटों का गणित गरम, सपा भी उतारेगी 3 उम्मीदवार
दिव्या मित्तल उत्तर प्रदेश से अपनी राजनीतिक गतिविधियों की शुरुआत करेंगी. यह घोषणा ऐसे समय हुई है जब 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में राजनीतिक तैयारियां तेज हो रही हैं. हालांकि उनकी पार्टी का विस्तृत ढांचा, विचारधारा, सदस्यता अभियान, संगठन और चुनावी रणनीति अभी सामने नहीं आई है.
आईआईटी दिल्ली और आईआईएम बेंगलुरु से पढ़ाई कर चुकीं दिव्या मित्तल प्रशासनिक सेवा में आने से पहले विदेश में काम भी कर चुकी हैं. यूपी में वह संत कबीरनगर, मीरजापुर और देवरिया की जिलाधिकारी रह चुकी हैं. इसके अलावा मेरठ में संयुक्त मजिस्ट्रेट, गौतमबुद्ध नगर में सीडीओ, यूपीसीडा में संयुक्त प्रबंध निदेशक और बरेली विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष जैसी जिम्मेदारियां भी संभाल चुकी हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Railway Ticket Checking: रेलवे 1 अक्टूबर से विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाएगा. कंसेशन, रिजर्वेशन कोटा,…
Bigg Boss 20 Riti Tiwari Controversy: ‘बिग बॉस 20’ कंटेस्टेंट रीति तिवारी को लेकर एकम…
अक्टूबर के महीने में त्योहारों की शुरुआत के साथ ही बैंकों में कई छुट्टियां रहेंगी.…
Himachal Pradesh High Court Recruitment: हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने कोर्ट लाइब्रेरियन, चपरासी, माली और…
रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल सीजन 2' में सिवेत तोमर और शहजाद पूनावाला के बीच…
India-Pakistan SCO: पाकिस्तान में SCO नेशनल कोऑर्डिनेटर्स की बैठक में भारत का प्रतिनिधिमंडल शामिल हुआ…