OnePlus 11R 5G
OnePlus ने अपनी नई सीरीज लॉन्च कर दी है. अपनी नई 11-सीरीज में वन प्लस ने दो फोन लॉन्च किए है. कंपनी ने फ्लैगशिप हैंडसेट One plus 11 के साथ हमेशा की तरह एक अफोर्डेबल OnePlus 11R भी लॉन्च किया है. ये हैंडसेट भी किसी फ्लैगशिप से कम नहीं है, दमदार फीचर्स के साथ आकर्षक कीमत पर लॉन्च हुआ है. अगर आप इस स्मार्टफोन को प्री-बुक करते है, तो आपको भी मिलेगी एक OnePlus की इयरफ़ोन फ्री और साथ ही कार्ड छूट भी.
नए OnePlus 11R में पछले 10R से कई बड़े अंतर देखने को मिल रहें है. 11R में आपको 6.74-inch का Fluid AMOLED डिस्प्ले के साथ 1.5K रेज्योलूशन वाली 120Hz रिफ्रेश रेट की स्क्रीन मिलेगी. इस बार इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट (In-Display Fingerprint) सेंसर भी मिलने वाला है. स्मार्टफोन का प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 है, जो कि एक दमदार प्रोसेसर माना जाता है. ऑपरेटिंग सिस्टम Android™ 13 है. इसमें 8GB और 16GB RAM का विकल्प है. 128GB और 256GB स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है.
OnePlus ने स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है, जिसका 50MP (MegaPixel) का मेन लेंस , 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2MP का मैक्रो लेंस (Macro lens) मिलता है. फ्रंट में 16MP का कैमरा दिया है. हैंडसेट 5000mAh की बैटरी साथ ही 100W की चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है.
ये भी पढ़े:- मेट्रो स्टेशन ही नहीं आपको घर तक पहुंचाएगा DMRC, कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए बनाया ये खास प्लान
स्मार्टफोन दो कॉन्फिग्रेशन में लॉन्च हुआ है. इसके 8GB RAM + 128GB ROM वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये और 16GB RAM + 256GB ROM वेरिएंट 44,999 रुपये है. इस फोन को आप OnePlus की आधिकारिक वेबसाइट और Amazon.in से प्री बुक कर सकते हैं. प्री-बुकिंग करने पर ग्राहक को 4,999 की OnePlus Buds Z2 फ्री मिलेगी और इसके अलावा 1000 रुपये का डिस्काउंट Citi Bank कार्ड या ICICI बैंक पर हासिल कर सकते हैं.
19 अक्टूबर 1910 को लाहौर (तब ब्रिटिश भारत, अब पाकिस्तान) में जन्मे सुब्रह्मण्यम चंद्रशेखर आधुनिक…
दिल्ली पुलिस के बॉन्ड नोटिस के खिलाफ AISA अध्यक्ष नेहा बोरा ने दिल्ली हाईकोर्ट का…
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में कोटा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन मुख्य…
Lal Krishna Advani Health Update: लाल कृष्ण आडवाणी को छाती में संक्रमण के चलते इंद्रप्रस्थ…
Ara Customs Officer Murder: भोजपुर जिले के आरा शहर में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी राम कुमार…
Bilaspur Atal Awas Fire News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में आने वाले सरकंडा इलाके में…