यूटिलिटी

केवल 6 दिन बाकी… फिर खत्म हो रही फ्री में आधार कार्ड अपडेट करने की डेडलाइन, जल्दी करें नहीं तो देने होंगे पैसे

Aadhaar Free Update Deadline: Aadhaar Card एक ऐसा डॉक्यूमेंट है जिसकी जरूरत आजकल लगभग हर काम के लिए पड़ती है. चाहे आपको बैंक खाता खुलवाना हो, मोबाइल सिम लेना हो या फिर कोई सरकारी योजना का लाभ उठाना हो, आधार कार्ड हर जगह जरूरी हो गया है. इस बीच सितंबर का महीना कई जरूरी कामों के लिए महत्तवपूर्ण है.

दरअसल, इसी महीने में आधार कार्ड से जुड़ी डेडलाइन खत्म हो रही हैं. UIDAI अभी 10 साल पुराने आधार को अपडेट कराने की सुविधा बिल्कुल फ्री दे रही है और ये काम बिना पैसे के निपटाने की डेडलाइन सितंबर 2024 में खत्म हो रही है. ऐसे में इसे करने के लिए आपके पास सिर्फ 6 दिन का समय बाकी है इसके बाद आपको इस काम के लिए पैसे देने होंगे.

तुरंत अपेडट कर लें फ्री में आधार कार्ड

अगर आपका आधार कार्ड 10 साल पुराना हो गया है तो उसे एक बार जरूर अपडेट कर लें. सरकार की ओर से पुराने आधार कार्ड को अपडेट कराने को लेकर लगातार अपील की जा रही है. अगर आपने अब तक अपना आधार अपडेट नहीं किया है तो उसे तुरंत 14 सितंबर से पहले अपडेट कर लें.

आधार कार्ड अपडेट की फ्री सर्विस केवल UIDAI पोर्टल पर ही उपलब्ध है. इसकी डेडलाइन को कई बार आगे बढ़ाया जा चुका है और ऐसे में अब ये फ्री सर्विस और आगे बढ़ाई जाने की उम्मीद कम ही नजर आ रही हैं. ऐसे में अगर आपने आधार कार्ड अपडेट नहीं किया है तो जल्द से जल्द कल लें.

कई बार बढ़ाई जा चुकी है डेडलाइन

UIDAI ने ने 10 साल से ज्‍यादा समय पहले बनवाए गए आधार कार्ड को फ्री में अपडेट करवाने की सुविधा दी हुई है और इसकी डेडलाइन को कई बार आगे बढ़ाया जा चुका है. पहले इस सर्विस के फ्री में इस्तेमाल करने की अंतिम तिथि को 14 मार्च से बढ़ाकर 14 जून 2024 कर दिया गया था और फिर इसे तीन महीने के लिए और आगे बढ़ाकर 14 सितंबर तक कर दिया गया था.

ये भी पढ़ें: Car Insurance Tips: अगर आपसे हुई ये गलतियां, तो नहीं मिलेगा कार का इंश्योरेंस, यहां जान लीजिए नियम

डेडलाइन के बाद देना होगा चार्ज

UIDAI14 सितंबर तक फ्री में आधार कार्ड अपडेट करवाने का मौका दे रही है. अगर आप फ्री में आधार कार्ड अपडेट करवाना चाहते हैं. तो बिल्कुल देरी मत करें. आपके पास फ्री में आधार अपडेट करने के लिए 6 दिन का समय बाकी है. इसके बाद आपको आधार अपडेट के लिए 50 रुपये चार्ज देना होगा.

ऐसे करें फ्री में आधार कार्ड अपडेट

  • अगर आपको अपना आधार कार्ड फ्री में अपडेट करवाना है तो सबसे पहले आप UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर जाएं.
  • फिर होमपेज पर माई आधार पोर्टल पर जाएं और आधार नंबर-रजिस्‍टर्ड मोबाइल नंबर पर मिले ओटीपी से लॉग इन करें.
  • इसके बाद अपनी डिटेल की जांच करें और अगर डिटेल सहीं हैं तो सही वाले बॉक्‍स पर टिक करें.
  • डेमोग्राफिक जानकारी गलत मिलने पर ड्रॉप-डाउन मेनू से पहचान दस्‍तावेज सेलेक्ट करें और डॉक्‍यूमेंट अपलोड कर दें.
  • ध्यान रहे कि यह दस्‍तावेज जेपीईजी, पीएनजी और पीडीएफ के रूप में अपलोड किया जा सकता है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

7 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

7 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

8 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

8 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

8 hours ago