Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

UIDAI

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण ने स्कूली बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए जंक फूड और ड्रिंक्स के लिए कड़े मानक तय करने का नया ड्राफ्ट तैयार किया है. इससे स्कूलों में बिकने वाले अनहेल्दी खाने पर लगाम लगेगी.

आधार कार्ड धारकों के लिए UIDAI ने एक बड़ा फैसला लिया है. अब आधार ऐप के ज़रिए ईमेल आईडी को फ्री में अपडेट करने की डेडलाइन को आगे बढ़ा दिया गया है. इस फैसले से करोड़ों यूजर्स को राहत मिलेगी और उन्हें अब इसके लिए 75 रुपये की फीस नहीं देनी होगी.

उत्तर प्रदेश में पारिवारिक संपत्तियों की रजिस्ट्री के नियमों में बड़ा बदलाव हुआ है. आईजी निबंधन नेहा शर्मा के आदेश के मुताबिक, अब आधार कार्ड को केवल पहचान और पते का प्रमाण माना जाएगा, पारिवारिक रिश्तों का नहीं.

सुप्रीम कोर्ट ने आधार कार्ड की प्रक्रिया में बड़े बदलाव की मांग वाली याचिका का निपटारा करते हुए याचिकाकर्ता अश्विनी उपाध्याय को केंद्र सरकार से संपर्क करने का निर्देश दिया है. याचिका में मांग की गई थी कि घुसपैठ को रोकने के लिए नया आधार केवल छोटे बच्चों के लिए ही बनाया जाना चाहिए.

UIDAI के अनुसार अगस्त 2025 में आधार प्रमाणीकरण लेनदेन 2210 करोड़ तक पहुंच गए. फेस ऑथेंटिकेशन ट्रांजैक्शन में भी तीन गुना वृद्धि दर्ज हुई, जो भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था की तेज़ी को दर्शाता है.

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने माता-पिता से अपील की है कि वे 7 वर्ष की आयु पूरी कर चुके बच्चों का आधार बायोमेट्रिक अपडेट जल्द कराएं. यह स्कूल एडमिशन और सरकारी योजनाओं के लाभ में मददगार होगा.

Aadhaar PVC Card: आप केवल 50 रुपये खर्च कर क्रेडिट कार्ड जैसा दिखने वाला आधार कार्ड मंगवा सकते हैं. वो भी नया पोलिविनाइल क्लोराइड (PVC) कार्ड. जिसे आप आसानी से अपने वॉलेट में रख सकते हैं.

अगर आपका आधार कार्ड गलत हाथों में पड़ जाए तो इसका दुरुपयोग भी हो सकता है. इसलिए आपको इसकी जानकारी होनी चाहिए कि आखिर आपका आधार कार्ड कहां इस्‍तेमाल हो रहा है. यहां जानिए वो तरीका जिससे आप ये आसानी से पता लगा सकते हैं.

Aadhaar Free Update Deadline : UIDAI द्वारा दी गई आधार कार्ड को फ्री में ऑनलाइन अपडेट करने की सुविधा इसी महीने खत्म हो रही है और इसके लिए डेडलाइन तय की गई है.

तत्कालीन यूपीए सरकार ने साल 2009 में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण का गठन किया था. इसके बाद साल 2010 में आधार कार्ड बनाने का काम शुरू हुआ.