Petrol Diesel Price Today: आज 4 मई का दिन पूरे देश के लिए काफी खास माना जा रहा है. पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी के विधानसभी चुनाव के नतीजे आज आने वाले हैं. लेकिन राजनीति के जगत में चल रही इस गरमा-गरम चर्चा के बीच आम आदमी को अब सिर्फ एक ही बात का डर सता रहा है कि क्या चुनाव खत्म होते ही पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ जाएंगे?
फिलहाल लोगों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है, तेल कंपनियों मे आज किसी भी तरह का कोई फेरबदल नहीं किया है. इसका मतलब है कि अगर आज आप अपनी गाड़ी की टंकी फुल करना का सोच रहे हैं तो आपको आज पुराने दाम ही चुकाने होंगे.
देश के महानगरों में आज ईंधन की कीमतें कुछ इस तरह हैं:
दिल्ली: पेट्रोल ₹94.72 और डीजल ₹87.67 प्रति लीटर.
मुंबई: पेट्रोल ₹104.21 और डीजल ₹92.15 प्रति लीटर.
कोलकाता: पेट्रोल ₹103.94 और डीजल ₹90.76 प्रति लीटर.
चेन्नई: पेट्रोल ₹100.75 और डीजल ₹92.34 प्रति लीटर.
असल में डर की वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार है. ब्रेंट क्रूड ऑयल फिलहाल 108 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है. पिछले काफी समय से ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल के दाम बढ़े हैं, लेकिन भारत में चुनावी माहौल के कारण तेल कंपनियों ने कीमतों को स्थिर रखा था.
जानकारों और सूत्रों की मानें तो तेल कंपनियों को पेट्रोल और डीजल पर भारी घाटा हो रहा है. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल के दाम ₹4 से ₹5 प्रति लीटर तक बढ़ सकते हैं. सिर्फ तेल ही नहीं, एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भी उछाल आने की संभावना है.
ये भी पढ़ें- Gold Silver Price Today: शुरुआती कारोबार में ही सस्ता हुआ सोना, चांदी की चमक भी पड़ी फीकी; जानें क्या हैं ताजा रेट्स?
सोशल मीडिया पर ‘महंगाई के झटके’ को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच सरकार ने अभी तक किसी बढ़ोतरी की पुष्टि नहीं की है. पेट्रोलियम मंत्रालय ने साफ किया है कि देश में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक है, इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है. सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे पैनिक बाइंग बिलकुल न करें.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Drug Smugglers Arrested Anantnag: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोमवार को बताया कि उन्होंने पिछले 24 घंटों…
EPFO Big News: EPFO ने पेंशन योजना (EPS) की अनिवार्य वेतन सीमा 15,000 रुपये से…
Ara Home Guard Jawan Death: भोजपुर जिले के संदेश थाना परिसर स्थित बैरक में रविवार…
Jantar Mantar Protest Ban: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आंदोलनों और धरना-प्रदर्शनों का केंद्र रहे ऐतिहासिक…
Opposition Protest Delhi: इंडी गठबंधन के सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले राहुल गांधी ने मुख्य…
Harish Salve Foreign Funding: पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे ने भारत में हो रहे विरोध-प्रदर्शनों…