Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

चुनाव नतीजों के बीच पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर सस्पेंस, क्या रिजल्ट आते ही बढ़ जाएंगे दाम? जानें आज के लेटेस्ट रेट

विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों के बीच पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका तेज हो गई है. वैश्विक बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) के बढ़ते दामों और तेल कंपनियों के घाटे को देखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही आम आदमी को महंगाई का झटका लग सकता है.

Petrol Price, Diesel Rate, Petrol Diesel Price Today

Petrol Diesel Price Today: आज 4 मई का दिन पूरे देश के लिए काफी खास माना जा रहा है. पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी के विधानसभी चुनाव के नतीजे आज आने वाले हैं. लेकिन राजनीति के जगत में चल रही इस गरमा-गरम चर्चा के बीच आम आदमी को अब सिर्फ एक ही बात का डर सता रहा है कि क्या चुनाव खत्म होते ही पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ जाएंगे?

फिलहाल लोगों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है, तेल कंपनियों मे आज किसी भी तरह का कोई फेरबदल नहीं किया है. इसका मतलब है कि अगर आज आप अपनी गाड़ी की टंकी फुल करना का सोच रहे हैं तो आपको आज पुराने दाम ही चुकाने होंगे.

प्रमुख शहरों में आज क्या हैं रेट?

देश के महानगरों में आज ईंधन की कीमतें कुछ इस तरह हैं:

दिल्ली: पेट्रोल ₹94.72 और डीजल ₹87.67 प्रति लीटर.

मुंबई: पेट्रोल ₹104.21 और डीजल ₹92.15 प्रति लीटर.

कोलकाता: पेट्रोल ₹103.94 और डीजल ₹90.76 प्रति लीटर.

चेन्नई: पेट्रोल ₹100.75 और डीजल ₹92.34 प्रति लीटर.

क्यों लग रहा है महंगाई का डर?

असल में डर की वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार है. ब्रेंट क्रूड ऑयल फिलहाल 108 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है. पिछले काफी समय से ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल के दाम बढ़े हैं, लेकिन भारत में चुनावी माहौल के कारण तेल कंपनियों ने कीमतों को स्थिर रखा था.

जानकारों और सूत्रों की मानें तो तेल कंपनियों को पेट्रोल और डीजल पर भारी घाटा हो रहा है. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल के दाम ₹4 से ₹5 प्रति लीटर तक बढ़ सकते हैं. सिर्फ तेल ही नहीं, एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भी उछाल आने की संभावना है.

ये भी पढ़ें- Gold Silver Price Today: शुरुआती कारोबार में ही सस्ता हुआ सोना, चांदी की चमक भी पड़ी फीकी; जानें क्या हैं ताजा रेट्स?

क्या कहती है सरकार?

सोशल मीडिया पर ‘महंगाई के झटके’ को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच सरकार ने अभी तक किसी बढ़ोतरी की पुष्टि नहीं की है. पेट्रोलियम मंत्रालय ने साफ किया है कि देश में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक है, इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है. सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे पैनिक बाइंग बिलकुल न करें.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital