चुनाव

तमिलनाडु में ‘थलापति’ विजय का तूफान! स्टालिन के गढ़ में TVK की ‘विराट’ एंट्री; क्या चेन्नई में नेपाल के बालेन शाह वाला मोमेंट?

Vijay TVK Tamil Nadu Election Result: 4 मई की सुबह तमिलनाडु के इतिहास में किसी ‘ब्लॉकबस्टर’ फिल्म के क्लाइमेक्स से कम नहीं है. मतगणना के शुरुआती रुझानों(tamil nadu election result)ने साबित कर दिया है कि थलपति विजय की पार्टी TVK महज एक ‘वोट कटवा’ दल नहीं बल्कि सत्ता की असली दावेदार बनकर उभरी है.

दरअसल 90 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाकर विजय ने वह कर दिखाया है, जिसने नेपाल के बालेन शाह की यादें ताजा कर दी हैं. जिस तरह बालेन ने नेपाल के युवाओं (Gen Z) को साथ लेकर दशकों पुरानी पार्टियों को धूल चटाई थी, वही ‘बालेन फॉर्मूला’ आज चेन्नई की सड़कों पर दौड़ता नजर आ रहा है.

‘थलापति’ सबसे आगे, स्टालिन को लगा झटका?(tamil nadu election result)

ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 234 सीटों वाली विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 118 है. अभी तक के रुझानों में थलपति विजय की पार्टी TVK 90 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. वहीं, AIADMK और बीजेपी का गठबंधन करीब 67 सीटों पर और सत्ताधारी DMK-कांग्रेस गठबंधन महज 59 सीटों पर संघर्ष करता दिख रहा है.

हालांकि ये अभी शुरुआती रुझान हैं और अंतिम नतीजों तक तस्वीर बदल सकती है, लेकिन विजय ने पहले ही राउंड में खुद को राज्य का सबसे शक्तिशाली ‘तीसरा कोण’ साबित कर दिया है.

चेन्नई के ‘नए सुपर किंग’ बने विजय!(vijay thalapathy)

रुझानों का सबसे बड़ा हाईलाइट चेन्नई है. डीएमके का अभेद्य किला मानी जाने वाली चेन्नई की सभी 16 विधानसभा सीटों पर फिलहाल टीवीके के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं. यह भी बता दें कि मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन और उनके बेटे उदयनिधि स्टालिन की सीटों पर भी कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. यह संकेत है कि तमिलनाडु का युवा अब ‘भाई-भतीजावाद’ और पुराने चेहरों से ऊब चुका है और विजय में अपना भविष्य देख रहा है.

यह भी पढ़ें: सफलता के लिए पीएम मोदी ने दिया संस्कृत का ‘महामंत्र’, बताया- कौशल और परिश्रम से कैसे हर लक्ष्य होगा आसान

एग्जिट पोल हुए धराशायी?(tvk party win)

बताते चलें ज्यादातर एग्जिट पोल्स ने स्टालिन की वापसी की बात कही थी, लेकिन शुरुआती रुझानों ने उन सभी दावों को हवा में उड़ा दिया है. केवल ‘एक्सिस माई इंडिया’ ने संकेत दिया था कि विजय की पार्टी 100 के करीब सीटें लाकर ‘किंगमेकर’ या सबसे बड़ी पार्टी बन सकती है. फिलहाल रुझान उसी दिशा में जा रहे हैं. अगर यही गति बनी रही, तो विजय तमिलनाडु के राजनीतिक इतिहास में एमजीआर के बाद सबसे सफल अभिनेता-राजनेता बनकर उभरेंगे.

अभी खेल बाकी है…

मतगणना (tamil nadu election result) अभी जारी है. अभी डाक मतपत्रों (Postal Ballots) और शुरुआती राउंड्स की गिनती हुई है. जैसे-जैसे ईवीएम (EVM) के राउंड्स बढ़ेंगे, आंकड़े ऊपर-नीचे हो सकते हैं. अभी तक किसी की जीत का आधिकारिक दावा नहीं किया जा सकता, लेकिन एक बात तय है-तमिलनाडु की जनता ने इस बार ‘थलपति’ के रूप में एक नई इबारत लिख दी है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

‘देवभूमि के विकास में दिन-रात जुटे हैं धामी…!’ सीएम के जन्मदिन पर क्या बोले पीएम मोदी?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 सितंबर 2026 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को…

16 minutes ago

सलमान खान ने बिग बॉस से निकाला था बाहर, 10 साल बाद टीवी शो में वापसी करेंगी एक्ट्रेस?

'बिग बॉस 10' की कंटेस्टेंट करीब 10 साल बाद रियलिटी टीवी पर वापसी कर सकती…

30 minutes ago

मोदक-लड्डू नहीं, बप्पा को चढ़ाते हैं बोबा टी! थाईलैंड की ये गणेश पूजा क्यों है खास?

Ganesh Puja Thailand: थाईलैंड के बैंकॉक में गणेश जी की मूर्ति के सामने बोबा टी…

1 hour ago

‘कर्मठ और शूरवीर को कभी नहीं छोड़ती समृद्धि’, पीएम मोदी ने शेयर किया महाभारत का श्लोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाभारत के शांतिपर्व का श्लोक साझा कर एकाग्रता, अनुशासन, वीरता और…

2 hours ago