यूटिलिटी

PM Internship Yojana: बंद होने वाली है रजिस्ट्रेशन विंडो, हर महीने पाएं ₹5000 का वजीफा – अभी करें आवेदन!

PM Internship Yojana: प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसका उद्देश्य देश के युवाओं को उनकी शिक्षा के दौरान कार्य-अनुभव का अवसर प्रदान करना है. इस योजना के तहत 12वीं पास युवा विभिन्न क्षेत्रों में इंटर्नशिप करके न केवल अपने कौशल का विकास कर सकते हैं, बल्कि व्यावसायिक अनुभव भी प्राप्त कर सकते हैं.

योजना का उद्देश्य

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना का उद्देश्य अगले पांच वर्षों में एक करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप के अवसर प्रदान करना है. इसमें सबसे ज्यादा मौके गैस, तेल और ऊर्जा क्षेत्र में उपलब्ध हैं. इसके बाद ट्रैवल और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में इंटर्नशिप के अवसर हैं. इस योजना में एक उम्मीदवार अधिकतम 5 इंटर्नशिप विकल्पों का चयन कर सकता है.

वजीफा और अनुदान

चयनित इंटर्न को हर महीने 5,000 रुपये वजीफा दिया जाएगा. इसमें से 4,500 रुपये केंद्र सरकार द्वारा दिए जाएंगे और बाकी 500 रुपये कंपनियों द्वारा CSR (कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व) फंड से जोड़े जाएंगे. इसके अलावा इंटर्न को 6,000 रुपये का एकमुश्त अनुदान भी मिलेगा.

कौन कर सकता है आवेदन?

यह योजना उन युवाओं के लिए है, जिन्होंने 12वीं के बाद ऑनलाइन या डिस्टेंस मोड से पढ़ाई शुरू की है. आवेदक की उम्र 21 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए. ऐसे युवा, जिनके परिवार की सालाना आय 8 लाख रुपये से अधिक है या परिवार में कोई सदस्य स्थायी सरकारी नौकरी में है, वे इस योजना के लिए आवेदन नहीं कर सकते. साथ ही IIT, IIM, IISER, NID, IIIT, NLU जैसे बड़े संस्थानों से स्नातक कर चुके उम्मीदवार भी इस योजना के लिए पात्र नहीं हैं.

आवेदन कैसे करें?

  1. सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट pminternship.mca.gov.in पर जाएं.
  2. यहां पर अपनी डिटेल्स दर्ज करके अकाउंट बनाएं.
  3. आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें.
  4. अपने आवेदन की ध्यानपूर्वक जांच करें और समय सीमा से पहले सबमिट कर दें.

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो

अहम तारीखें

आवेदन की अंतिम तिथि 10 नवंबर 2024 है. चयनित उम्मीदवारों की सूची 7 नवंबर को जारी की जाएगी. इसके बाद, 8 से 25 नवंबर तक चयनित उम्मीदवारों को ऑफर लेटर भेजे जाएंगे. अंततः, 2 दिसंबर से कंपनियों में इंटर्नशिप प्रारंभ हो जाएगी.

युवाओं के लिए यह इंटर्नशिप योजना एक शानदार अवसर है. योग्य उम्मीदवार जल्दी से आवेदन कर इस योजना का लाभ उठा सकते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

सोशल मीडिया की अफवाह से सुलग उठा LPU कैंपस, आगजनी और हाईवे जाम के बाद SIT गठित

LPU Phagwara Violence SIT Investigation: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में छात्रा से कथित रेप और…

1 minute ago

ब्लैक मंडे: खुलते ही स्वाहा हुए 6 लाख करोड़, सेंसेक्स 1000 अंक टूटा; युद्ध की आहट से कांपा दलाल स्ट्रीट?

Black Monday Stock Market Crash: भारतीय शेयर बाजार में सप्ताह की शुरुआत भारी गिरावट के…

10 minutes ago

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की मौत, फोन पर बातचीत के बाद हुआ हादसा; पुलिस जांच जारी

Nidhi Tiwari Suicide Case: सिंगरौली के मोरवा थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी…

31 minutes ago

अचानक बरसे पत्थर, मची अफरा-तफरी! उज्जैन की शाही मस्जिद पर क्यों लेना पड़ा बड़ा फैसला?

Ujjain News: उज्जैन में शाही मस्जिद हटाने की अफवाह पर भड़की हिंसा और पत्थरबाजी के…

32 minutes ago

पीएम मोदी का बड़ा मास्टरस्ट्रोक! वैश्विक महंगाई के बीच GST घटाकर आम जनता को दी 10% की सीधी बचत

PM Modi GST Relief: मोदी सरकार ने GST में 10% की कटौती कर उपभोक्ताओं को…

56 minutes ago

एआई की अजब-गजब लीला: गिटार बन गया बिना हेलमेट का सवारी, और कार ड्राइवर को थमा दिया हेलमेट चालान!

AI traffic camera mistake: बेंगलुरु में AI ट्रैफिक कैमरे ने स्कूटर सवार की पीठ पर…

1 hour ago