यूटिलिटी

बिजली बिल की टेंशन खत्म और छतों से होगी मोटी कमाई, पीएम मोदी ने बताया कैसे सौर ऊर्जा बदल रही है देश की तकदीर

PM Surya Ghar Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 132वें एपिसोड में एक ऐसी योजना पर विस्तार से चर्चा की, जो आज भारतीय घरों की छतों की तस्वीर बदल रही है. हम बात कर रहे हैं ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ की. यह योजना अब सिर्फ सरकारी फाइलों तक सीमित नहीं है, बल्कि देश के कोने-कोने में लोगों के घरों को रोशन करने के साथ-साथ उनकी आमदनी का जरिया भी बन रही है. पीएम मोदी ने इस दौरान कई ऐसी कहानियां साझा कीं, जो यह साबित करती हैं कि सूरज की रोशनी अब सीधे लोगों के बैंक खातों में पैसा पहुंचा रही है.

बिजली बिल से आजादी और एक्स्ट्रा कमाई

योजना का सबसे बड़ा आकर्षण यह है कि यह आपको ‘उपभोक्ता’ से ‘उत्पादक’ बना देती है. पीएम मोदी ने मेरठ के अरुण कुमार का उदाहरण देते हुए बताया कि कैसे अब लोग अपने इलाके में ‘ऊर्जा दाता’ बन रहे हैं. अरुण न केवल अपने घर का बिजली बिल जीरो कर रहे हैं, बल्कि जो अतिरिक्त बिजली उनके सोलर पैनल बना रहे हैं, उसे सरकार को बेचकर वे मोटी कमाई भी कर रहे हैं. यानी अब धूप से सिर्फ पसीना नहीं बहेगा, बल्कि घर में बरकत भी आएगी.

रोजगार के मिल रहे नए अवसर

यह योजना सिर्फ बिजली देने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह बड़े पैमाने पर रोजगार भी पैदा कर रही है. प्रधानमंत्री ने गुजरात की पायल मुंजपारा की कहानी सुनाई, जिन्होंने सोलर पीवी टेक्निशियन का कोर्स किया और अब वह एक कुशल सोलर उद्यमी बन चुकी हैं. पायल आज खुद सोलर पैनल लगाती हैं और हर महीने हजारों रुपए कमा रही हैं. यह उन युवाओं के लिए एक बड़ा संदेश है जो तकनीकी क्षेत्र में अपना भविष्य तलाश रहे हैं. सौर ऊर्जा का क्षेत्र आने वाले समय में नौकरियों का सबसे बड़ा केंद्र बनने वाला है.

ये भी पढ़ें- क्या अलमारी में रखा आपका पुराना सोना अब बेकार हो गया है? जानें गोल्ड हॉलमार्किंग और HUID का सच

किसानों और दूर-दराज के गांवों में क्रांति

सिर्फ शहरों में ही नहीं, बल्कि गांवों और दुर्गम इलाकों में भी इस योजना का असर दिख रहा है. जयपुर के किसान मुरलीधर जी, जो कभी महंगे डीजल पंपों पर निर्भर थे, अब सोलर पंप की मदद से अपनी खेती का खर्च बचा रहे हैं और आय बढ़ा रहे हैं. वहीं, त्रिपुरा के उन गांवों में जहां कभी बिजली पहुंचना मुश्किल था, वहां आज सोलर मिनी ग्रिड की मदद से बच्चे रात में पढ़ाई कर पा रहे हैं और मोबाइल चार्ज जैसी बुनियादी सुविधाएं हर घर तक पहुंच गई हैं.

पीएम मोदी का संदेश साफ है सौर ऊर्जा भविष्य की जरूरत है. यह योजना न केवल पर्यावरण को बचा रही है, बल्कि आम आदमी को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बना रही है. अगर आप भी इस सौर क्रांति का हिस्सा बनते हैं, तो आप न केवल अपने परिवार का भविष्य सुरक्षित करेंगे, बल्कि देश की ऊर्जा आत्मनिर्भरता में भी योगदान देंगे.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

3 hours ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

4 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

4 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

5 hours ago