Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

PM Surya Ghar Yojana

PM Surya Ghar Yojana: केंद्र सरकार की 'पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' के तहत देश के नागरिकों को हर महीने 300 यूनिट मुफ्त बिजली और सोलर पैनल लगवाने पर 78,000 रुपये तक की सब्सिडी दी जा रही है. इच्छुक लोग आधिकारिक पोर्टल pmsuryaghar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने सोलर ऊर्जा के क्षेत्र में ऐतिहासिक सफलता हासिल की है. राज्य में 9 लाख से अधिक रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित हो चुके हैं, जिससे लाखों लोगों को लाभ मिल रहा है.

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग चुके हैं. इससे रोजाना 1.32 करोड़ यूनिट बिजली पैदा हो रही है और 1 लाख से अधिक युवाओं को रोजगार मिला है.

मिडिल क्लास परिवारों की सबसे बड़ी चिंताओं में से एक बिजली का बढ़ता बिल अब एक लोकप्रिय टीवी सीरीज की कहानी के जरिए चर्चा का विषय बन गया है.

भारत की ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ के तहत देश में 40 लाख घरों में रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाया जा चुका हैं. इस योजना का मकसद आम लोगों को बिजली बिल से राहत देना और उन्हें ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सौर ऊर्जा को भविष्य की जरूरत बताते हुए 'पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' के फायदे गिनाए. इस योजना से जहां एक ओर लोगों के बिजली बिल जीरो हो रहे हैं, वहीं दूसरी ओर युवाओं और किसानों के लिए कमाई के नए रास्ते खुल रहे हैं.

भगवान सूर्य की ऊर्जा से अब रोशन होगा हर घर! पीएम मोदी ने 'पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना' की सफलता को साझा करते हुए देशवासियों को स्वच्छ ऊर्जा अपनाने के लिए प्रेरित किया.

उत्तर प्रदेश ने नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में एक और उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की है. प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत प्रदेश ने 27 नवंबर 2025 तक 01 गीगावाट क्षमता हासिल कर देश में नई मिसाल स्थापित की है.

'पीएम सूर्य घर योजना' लोगों के घरों को रौशन करने के साथ-साथ उन्हें बिजली बिल से राहत भी दे रही है. भागलपुर में सैकड़ों परिवारों ने इस योजना का लाभ उठाया और अब उन्हें बिजली के लिए रिचार्ज नहीं करना पड़ता.

अमेठी के टिकरिया गांव में अदाणी फाउंडेशन की मदद से पीएम सूर्य घर योजना के तहत सोलर पैनल लगाए जा रहे हैं, जिससे ग्रामीणों को मुफ्त बिजली, अतिरिक्त आय और रोजगार मिल रहा है.