पीएम सूर्य घर योजना
PM Surya Ghar Yojana: केंद्र सरकार देश में कई तरह की अलग-अलग योजनाएं चलाती रहती है जिनके जरिए कई लोगों को भी इन योजनाओं से जोड़ा जाता है. इन्हीं में से एक पीएम सूर्य घर योजना का नाम शामिल है जिसके तहत लोगों के घरों पर सोलर पैनल लगाया जाता है जिसके बाद आपका बिजली का बिल जीरो हो जाता है. इसमें सब्सिडी का भी प्रावधान है. ऐसे में अगर आप भी इस योजना से जुड़ना चाहते हैं या आवेदन के बारे में कुछ जानना चाहते हैं या फिर आपकी कोई शिकायत है आदि. तो ऐसे में आप इस योजना के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं.
पीएम मोदी की यह योजना ऐसे व्यक्तियों के लिए लाभदायक है जो बिलजी का इस्तेमला ज्यादा मात्रा में करते हैं. इस योजना के तहत आप बिजली का इस्तेमाल भी भरपूर कर सकेंगे और बिल भी कम आएगा. इस योजना में भारत सरकार सोलर पैनल लगवाने पर सब्सिडी प्रदान कर रहा है. लेकिन अगर आपने भी सोलर पैनल लगवाया है लेकिन सब्सिडी नहीं मिली है तो आप इसकी शिकायत कर सकते हैं.
अगर आपने प्रधानमंत्री सूर्य घर का मुफ्त बिजली योजना के तहत अपने घर पर सोलर पैनल इंस्टॉल करवा लिया है. लेकिन सरकार की ओर से पूरी प्रक्रिया कंप्लीट करने के बाद भी आपको सब्सिडी नहीं दी गई है. तो फिर आप इस बारे में शिकायत कर सकते हैं. इसके लिए आप मिनिस्ट्री ऑफ न्यू एंड रिन्यूएबल एनर्जी के टोल फ्री नंबर 1800-180-3333 पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं. इसके अलावा आप प्रधानमंत्री सूर्यगघर मुफ्त बिजली योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmsgg.in/ पर जाकर के भी अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं.
यह भी पढ़ें: ICAI CA January Result: आ गया सीए इंटर, फाउंडेशन परीक्षा का रिजल्ट, जानें Passing Percentage
15 फरवरी 2024 को पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना की शुरुआत की थी. इस योजना के तहत सरकार की ओर से सोलर पैनल लगवाने पर 40 फ़ीसदी तक सब्सिडी दिए जाने का प्रावधान है. सरकार की ओर से इस योजना में सोलर पैनल लगवाने पर हर महीने 300 यूनिट मुफ्त बिजली भी मिलती है. अगर आप अपने घर में 1 किलो वाट का सोलर सिस्टम लगवाते हैं. तो आपको 30,000 रुपये की सब्सिडी दी जाती है, तो वहीं 2 किलोवाट का सोलर सिस्टम लगवाने पर 60,000 रुपये की सब्सिडी मिलती है और 3 किलो वाट का सिस्टम लगवाने पर 780,00 रुपये की सब्सिडी मिलेगी.
-भारत एक्सप्रेस
Sant Ishwar Samman 2026 Delhi: दिल्ली के मावलंकर हॉल में संत ईश्वर सम्मान 2026 आयोजित.…
पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…
गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…
भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…