देश

IIT बाबा उर्फ ​​अभय सिंह को न्यूज डिबेट में लाठी-डंडों से पीटा, पुलिस चौकी के बाहर आईआईटी बाबा ने दिया धरना

IIT Baba Abhay Singh: महाकुंभ में चर्चित हुए आईआईटी बाबा उर्फ ​​अभय सिंह ने आरोप लगाया कि शुक्रवार को नोएडा में एक निजी चैनल के न्यूज डिबेट कार्यक्रम में उनके साथ मारपीट की गई. उन्होंने पुलिस से शिकायत की कि भगवाधारी कुछ लोग न्यूजरूम में आए और कथित तौर पर उनके साथ बदसलूकी की और लाठी-डंडों से उनकी पिटाई की. सेक्टर 126 में पुलिस चौकी के बाहर आईआईटी बाबा ने धरना दिया. हालांकि बाद में पुलिस के समझाने पर उन्होंने धरना वापस ले लिया. सेक्टर 126 थाने के एसएचओ भूपेंद्र सिंह ने कहा कि उन्हें समझा दिया गया है और उन्होंने आगे शिकायत दर्ज नहीं कराई.

भारत-पाक मैच के बाद इंटरनेट पर ट्रेंड हुए IIT बाबा

इससे पहले भी चेपियंस ट्रॉफी में भारत-पाकिस्तान (Ind-Pak Match) मैच के बाद आईआईटी बाबा उर्फ ​​अभय सिंह को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया था. दरअसल बाबा ने भविष्यवाणी कर रखी थी कि भारत पाकिस्तान से ये मैच नहीं जीत पाएगा. चाहे विराट कोहली या पूरी टीम कितना भी जोर लगा ले. मगर बाबा की भविष्यवाणी के उलट भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हरा दिया.

फिर IIT बाबा ने अपनी भविष्यवाणी गलत साबित होने के बाद कहा कि ‘हम तो ऐसे ही खेलते है, हम हमारे लिए खेलते हैं. कभी भी किसी की प्रेडिक्शन-विडिक्शन (भविष्यवाणी) में विश्वास नहीं करना चाहिए. अपना दिमाग यूज करो न.’ इस प्रकार आईआईटी बाबा अपनी ही भविष्यवाणी से पलट गए और लोगों को अपना दिमाग चलाने के लिए कहा.

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

2 hours ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

3 hours ago