Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

छत्तीसगढ़ वालों की हर समस्या का अब होगा ऑन द स्पॉट निपटारा, कल से शुरू हो रहा है सीएम हेल्पलाइन नंबर 1076

छत्तीसगढ़ में आम जनता की शिकायतों के त्वरित निवारण के लिए 9 जून से ‘मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076’ की शुरुआत होने जा रही है. सीएम विष्णुदेव साय इस सेवा को लॉन्च करेंगे, जिसके तहत लोग टोल-फ्री नंबर, वेब पोर्टल और वॉट्सएप के जरिए सीधे अपनी शिकायतें दर्ज करा सकेंगे.

Chhattisgarh CM Vishnu Deo Sai To Launch Helpline Number 1076

छत्तीसगढ़ की जनता के लिए कल यानी 9 जून का दिन एक बड़ी राहत लेकर आ रहा है. अगर आप राज्य के निवासी हैं और लंबे समय से सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट-काटकर परेशान हो चुके हैं, तो अब आपकी ये टेंशन हमेशा के लिए खत्म होने वाली है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय खुद लोगों की सहूलियत के लिए एक खास तोहफा देने जा रहे हैं, जिसका नाम है ‘मुख्यमंत्री हेल्पलाइन’.

बस एक फोन घुमाएं और शिकायत दर्ज कराएं

इस नई सेवा के शुरू होने के बाद राज्य का कोई भी नागरिक सीधे टोल-फ्री नंबर 1076 पर कॉल करके अपनी समस्याएं या शिकायतें सरकार के सामने रख सकेगा. इसके लिए आपको किसी दफ्तर जाने या बाबुओं के मिन्नतें करने की बिल्कुल जरूरत नहीं होगी. सरकार का दावा है कि इस हेल्पलाइन के जरिए आम जनता की शिकायतों को सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) की निगरानी में लिया जाएगा, जिससे समस्याओं का निपटारा बेहद तेजी और समय पर हो सकेगा.

वॉट्सएप और वेब पोर्टल की भी मिलेगी सुविधा

आज का दौर डिजिटल है, और सरकार ने इस बात का भी पूरा ख्याल रखा है. शिकायत दर्ज कराने के लिए जनता को सिर्फ फोन कॉल पर ही निर्भर नहीं रहना पड़ेगा. अगर आप फोन नहीं करना चाहते, तो आप घर बैठे इंटरनेट के जरिए इसके आधिकारिक वेब पोर्टल पर जाकर अपनी बात लिख सकते हैं. इतना ही नहीं, आजकल हर किसी के मोबाइल में वॉट्सएप (WhatsApp) तो होता ही है, इसलिए सरकार इस हेल्पलाइन को सीधे वॉट्सएप से भी जोड़ रही है. यानी अब आप एक मैसेज टाइप करके भी अपनी शिकायत सीधे अधिकारियों तक पहुंचा सकेंगे. कल खुद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इस जनहित सेवा का औपचारिक शुभारंभ करेंगे.

ये भी पढ़ें: दिल्ली से सिलीगुड़ी तक बुलेट ट्रेन का बड़ा प्लान, रेल मंत्री ने किया नए कॉरिडोर का ऐलान

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital