यूटिलिटी

Samsung Electronics अब पेश करेगा गैलेक्सी जेड सीरीज के नए स्मार्टफोन, जानिए उनमें क्या-कुछ खास होगा

Samsung Electronics ने मंगलवार को कहा कि कंपनी अगले महीने न्यूयॉर्क में अपना अगला ‘गैलेक्सी अनपैक्ड’ इवेंट आयोजित करेगी, जिसमें एडवांस्ड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और अल्ट्रा-स्लिम फोल्डेबल डिजाइन वाले लेटेस्ट गैलेक्सी जेड सीरीज स्मार्टफोन पेश किए जाएंगे.

टेक दिग्गज ने घोषणा की कि नेक्स्ट जनरेशन गैलेक्सी डिवाइस को नए एआई-पावर्ड इंटरफेस के तहत फिर से तैयार किया जा रहा है, जिसे उनकी पूरी क्षमता को पेश करने के लिए बनाए गए बेहतरीन हार्डवेयर द्वारा सपोर्ट किया गया है.

कंपनी ने एक बयान में कहा कि गैलेक्सी एआई और सैमसंग क्राफ्टमैनशिप का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन होने वाला है.

सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने कहा, “अब यह स्मार्टफोन केवल ऐप्स और टूल का कलेक्शन नहीं रह गया है, बल्कि यह एक स्मार्ट साथी के रूप में विकसित हो रहा है.”

कंपनी अपने फोल्डेबल लाइनअप में लेटेस्ट मॉडल गैलेक्सी जेड फोल्ड 7 और गैलेक्सी जेड फ्लिप 7 को पेश कर सकती है. कंपनी ने टीजर में आने वाले डिवाइस में प्रमुख सुधारों के रूप में बड़ी स्क्रीन, बेहतर कैमरे और अपग्रेड किए गए एआई फीचर्स को हाइलाइट किया था.

स्मार्टफोन एक स्मार्ट साथी

सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स आमतौर पर साल में दो बार, सर्दियों और गर्मियों में, अपने अनपैक्ड इवेंट आयोजित करता है. पिछला इवेंट जनवरी में सैन जोस, कैलिफोर्निया में आयोजित किया गया था, जहां कंपनी ने फ्लैगशिप गैलेक्सी एस25 सीरीज पेश की थी.

सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स वर्षों से अपने डिवाइस को यूजर की जरूरतों के हिसाब से बेहतर परफॉर्मेंस और शार्पर कैमरे के साथ डिजाइन करता आ रहा है. गैलेक्सी एआई के साथ डिवाइस अपनी क्षमता से बाहर काम करता है.

कंपनी ने कहा, “जैसे-जैसे एआई तेजी से नया यूजर इंटरफेस बनता जा रहा है, यह तकनीक के साथ हमारे रिश्ते को फिर से परिभाषित कर रहा है. यह अब केवल ऐप और टूल का कलेक्शन नहीं रह गया है; स्मार्टफोन एक स्मार्ट साथी के रूप में विकसित हो रहा है जो यूजर के इंटेंट को समझता है और रियल टाइम में प्रतिक्रिया देता है.”

कंपनी ने कहा कि यह परिवर्तन हमें प्रतिक्रिया से प्रत्याशा की ओर ले जाता है, जहां, जैसे ही एआई यूआई बन जाता है, इंटेंट इंस्टेंट में तब्दील हो जाता है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

संडास के चक्कर में IRCTC को लगी 20,000 की चपत, बुजुर्ग की भरी जेब; जानें क्या है मामला?

IRCTC Railway Room Booking: वेस्टर्न की जगह इंडियन टॉयलेट मिलने पर 72 वर्षीय बुजुर्ग ने…

3 minutes ago

त्योहारों से पहले बल्ले-बल्ले! दिवाली से ठीक पहले कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, जानें कितना बढ़कर आएगा डीए

Dearness Allowance Update: दिवाली से पहले केरल सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, डीए…

6 minutes ago

आंध्र प्रदेश चुनाव हिंसा मामला: YSR कांग्रेस की याचिका पर 21 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

आंध्र प्रदेश में शहरी स्थानीय निकाय चुनावों के दौरान कथित हिंसा और नामांकन दाखिल करने…

8 minutes ago

‘पहाड़ों पर घूमने जाते हो या कूड़ा फैलाने..!’ मैकलोडगंज की सड़कों का VIDEO देख कैसे भड़के लोग?

हिमाचल प्रदेश के मैकलोडगंज की पहाड़ी सड़कों पर प्लास्टिक की बोतलें, चिप्स के पैकेट और…

11 minutes ago

146 साल पुरानी परंपरा! डोरंडा JAP-1 परिसर में महानवमी पर हुई शस्त्र और कन्या पूजन

रांची के जैप-1 परिसर में 146 साल पुरानी परंपरा निभाते हुए महानवमी पर कन्या पूजन…

13 minutes ago

जमीअत हिमायतुल इस्लाम का बड़ा संगठनात्मक फैसला: उत्तर प्रदेश कमेटी भंग, नए ज़िला अध्यक्षों की घोषणा जल्द

राष्ट्रीय अध्यक्ष क़ारी अबरार जमाल ने संगठन को मजबूत करने के लिए लिया निर्णय, पूर्व…

31 minutes ago