खेल

दिग्‍गज क्रिकेटर दिलीप दोषी नहीं रहे, पैर में फ्रैक्चर के बावजूद देश के लिए खेले थे, फर्स्‍ट कैटेगरी में झटके 898 विकेट

Dilip Doshi Death: पूर्व भारतीय क्रिकेटर दिलीप दोषी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है. वह 77 वर्ष के थे. सौराष्ट्र क्रिकेट संघ ने उनके निधन की पुष्टि की है.

दिलीप दोषी के नाम प्रथम श्रेणी में 898 विकेट दर्ज हैं. उन्होंने 43 बार पारी में पांच विकेट झटके हैं. लिस्ट-ए क्रिकेट में उन्होंने 75 शिकार किए. रणजी क्रिकेट में कई सालों तक बंगाल के अहम खिलाड़ी रहने के रहने के अलावा दिलीप सौराष्ट्र का भी प्रतिनिधित्व कर चुके हैं.

32 साल की उम्र में इंटरनेशनल करियर की शुरुआत करने वाले दिलीप दोषी ने भारत की ओर से 33 टेस्ट खेले, जिसमें 30.71 की औसत के साथ 114 विकेट अपने नाम किए. टेस्ट करियर में दिलीप दोषी के नाम छह बार पांच या उससे अधिक विकेट दर्ज हैं. वनडे फॉर्मेट की बात करें, तो दिलीप दोषी ने इसमें 15 मैच खेले, जिसमें 22 शिकार किए.

साल 1981 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के दौरान दिलीप दोषी के पैर में फ्रैक्चर था, लेकिन इसके बावजूद वह मुकाबला खेले. मेलबर्न के ट्रैक पर दिलीप दोषी ने कुल पांच विकेट अपने नाम किए, जिसकी मदद से टीम इंडिया ने 59 रन से जीत दर्ज की.

दिलीप दोषी के निधन पर भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर काफी इमोशनल हो गए. उन्होंने ‘एक्स’ पर दिलीप दोषी के साथ मुलाकात को याद करते हुए लिखा,

“मैं दिलीप भाई से पहली बार साल 1990 में यूके में मिला था. उस दौरे पर उन्होंने नेट्स में मेरे लिए गेंदबाजी की थी. वह सच में मुझसे बहुत प्यार करते थे. दिलीप भाई जैसे गर्मजोशी वाले शख्स की बहुत याद आएगी. मैं उन क्रिकेट से जुड़ी बातों को बहुत याद करूंगा, जो हम हमेशा किया करते थे. भगवान उनकी आत्मा को शांति दे. ओम शांति.”

भारत के पूर्व स्पिनर अनिल कुंबले ने लिखा, “दिलीप भाई के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ. भगवान उनके परिवार और दोस्तों को इस नुकसान को सहन करने की शक्ति दे.”

दिलीप दोषी के बेटे नयन दोषी सौराष्ट्र और सरे के लिए खेल चुके हैं. नयन चार आईपीएल मुकाबलों में भी उतर चुके हैं.

ये भी पढ़ें- India vs England Test Series: जो 93 सालों में न हुआ था, वो लीड्स में हो गया

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

कांग्रेस की CWC मीटिंग में इस नेता ने क्यों लिया नीतीश कुमार का नाम, सोनिया गांधी ने क्या कहा?

Congress CWC Meeting में नीतीश कुमार के INDIA गठबंधन से बाहर जाने को लेकर चर्चा…

14 minutes ago

पाइप बिछाने से आगे की कहानी: कैसे स्वतंत्र देव सिंह ने बुंदेलखंड में पानी की किल्लत को दी चुनौती?

UP Politics: बुंदेलखंड में स्वतंत्र देव सिंह के पानी अभियान का मुख्य फोकस घर-घर नल…

29 minutes ago

मायके वालों को कमरे में बंद कर पीटा, फिर रेलवे ट्रैक पर पत्थरबाजी; दहेज विवाद में मचा बवाल

Amroha Dowry Case: अमरोहा में दहेज उत्पीड़न की शिकायत करने बहन की ससुराल पहुंचे मायके…

33 minutes ago

पल्लवी पटेल की सियासत: सामाजिक न्याय, जातिगत प्रतिनिधित्व और सरकारी योजनाओं की पहुंच की पूरी कहानी

Pallavi Patel Social Justice Politics: पल्लवी पटेल की राजनीति उत्तर प्रदेश में पिछड़े वर्गों के…

48 minutes ago

7 जीत, अपनी पार्टी और सीबीआई से राहत: कुंडा में कैसे चलता है राजा भैया का एकछत्र राज?

UP Politics; लगातार 7 जीत, निर्दलीय से अपनी पार्टी का सफर और सीबीआई कोर्ट से…

54 minutes ago

द ट्रेजरी के रखवाले: सुरेश खन्ना ने कैसे तैयार किया यूपी का ट्रिलियन-डॉलर इकोनॉमिक ब्लूप्रिंट?

उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की रणनीति में इंफ्रास्ट्रक्चर, निवेश, MSME,…

1 hour ago