सरोजिनी नगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह सीएम योगी के साथ.
Uttar Pradesh: सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में डॉ. राजेश्वर सिंह के कार्यकाल के तीन वर्षों में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं. कल यानी सोमवार, 10 मार्च को डॉ. राजेश्वर सिंह अपने “3 साल बेमिसाल, सरोजनीनगर आभार दिवस” कार्यक्रम को आयोजित करेंगे.
इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सशक्त नेतृत्व में किए गए विकास कार्यों का प्रदर्शन किया जाएगा. इस आयोजन के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ही होंगे, जो सरोजनीनगर के विकास कार्यों के लिए शुभारंभ करेंगे.
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा, वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना और भाजपा संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह की भी उपस्थिति होगी. इस अवसर पर विभिन्न विकास कार्यों का वर्चुअल लोकार्पण और शिलान्यास भी किया जाएगा, जिनमें शिक्षा, स्वास्थ्य, सामुदायिक विकास और पर्यावरण से संबंधित कार्य शामिल हैं.
कार्यक्रम के दौरान कई कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा:
यह कार्यक्रम सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में कानपुर रोड पर LDA कॉलोनी के डॉ. राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय—डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में होगा, जहां लखनऊ और सरोजनीनगर क्षेत्र के विभिन्न नागरिकों और नेताओं की उपस्थिति होगी, जो विकास कार्यों से लाभान्वित हुए हैं. इस कार्यक्रम के माध्यम से क्षेत्र के लोगों को एक सशक्त और समृद्ध भविष्य की दिशा में सरकार द्वारा किए गए कार्यों का जश्न मनाने का मौका मिलेगा.
इस कार्यक्रम की कवरेज के लिए मीडिया से विशेष अनुरोध किया गया है कि वे अपने प्रिंट/इलेक्ट्रॉनिक चैनलों के प्रतिनिधियों और छायाकारों को भेजें ताकि इस ऐतिहासिक आयोजन की व्यापक कवरेज सुनिश्चित की जा सके.
एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर लगातार दूसरी…
Assam CM Viral Video: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा लोगों के बीच थे. तभी…
Swami Prasad Maurya: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सियासत ने फिर करवट ले ली…
Asian Games 2026 में भारतीय रेसलर अमन सहरावत ने देश की झोली में एक और…
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मध्य प्रदेश को कई सौगात देते हुए…
Olive Ridley Turtles: ओडिशा सरकार के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री गणेश राम…