यूटिलिटी

दिल्ली में भूकंप के तेज झटके और गड़गड़ाहट की आवाज़! जानें इसके पीछे की वजह

Earthquake Causes and Effects: दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाकों में सोमवार सुबह अचानक धरती हिलने लगी, जिससे लोगों में दहशत फैल गई. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.0 मापी गई, और इसका केंद्र दिल्ली में ही 5 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था. भूकंप के झटकों के साथ लोगों ने तेज गड़गड़ाहट की आवाज भी सुनी. हालाँकि, अब तक किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं मिली है.

भूकंप के दौरान तेज आवाज क्यों आई?

भूकंप के दौरान कंपन की वजह से अक्सर तेज आवाज सुनाई देती है, खासकर जब भूकंप का केंद्र कम गहराई पर होता है.

सीस्मिक तरंगें और आवाज

अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, भूकंप के दौरान धरती के अंदर सीस्मिक तरंगें पैदा होती हैं. इनमें P-वेव्स (प्राथमिक तरंगें) शामिल होती हैं, जो ध्वनि तरंगों की तरह हवा में कंपन पैदा करती हैं. जब ये तरंगें सतह के करीब होती हैं, तो लोग गड़गड़ाहट जैसी आवाज सुन सकते हैं.


इसे भी पढ़ें- Earthquake in Bihar: दिल्ली के बाद बिहार और बांग्लादेश में भी महसूस किए गए भूकंप के झटके, घबराए लोग घरों से बाहर निकले


धरती की संरचना का असर

अगर कोई क्षेत्र कठोर चट्टानों से बना होता है, तो भूकंप की तरंगें तेजी से यात्रा करती हैं और आवाज ज्यादा तेज होती है. दिल्ली का भौगोलिक क्षेत्र इस मामले में संवेदनशील माना जाता है, जिससे यहां अक्सर भूकंप आते रहते हैं.

दिल्ली क्यों है भूकंप के लिए संवेदनशील?

दिल्ली सीस्मिक जोन-4 और 5 के अंतर्गत आती है, जो भूकंपीय दृष्टि से खतरनाक क्षेत्र माने जाते हैं.

दिल्ली में घनी आबादी

यहां बड़ी संख्या में ऊँची इमारतें और घनी आबादी है, जिससे भूकंप का खतरा और बढ़ जाता है.

पिछले भूकंप

23 जनवरी को भी दिल्ली में भूकंप महसूस किया गया था, जिसका केंद्र चीन में था.

भूकंप के बाद क्या करें?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी नागरिकों को सावधान रहने और आफ्टरशॉक्स के लिए तैयार रहने की सलाह दी है. आफ्टरशॉक्स यानी मुख्य भूकंप के बाद आने वाले छोटे झटके, जो कभी-कभी असली भूकंप से भी ज्यादा खतरनाक हो सकते हैं.

भूकंप के दौरान सुरक्षा के उपाय

  • खुले स्थानों पर जाएं – यदि संभव हो तो इमारतों से दूर खुले मैदान में रहें.
  • टेबल या मजबूत चीज़ों के नीचे छुपें – सिर और गर्दन को बचाने के लिए किसी मजबूत फर्नीचर के नीचे रहें.
  • लिफ्ट का उपयोग न करें – भूकंप के समय सीढ़ियों का ही इस्तेमाल करें.
  • बिजली और गैस सप्लाई बंद करें – भूकंप के दौरान आग लगने का खतरा रहता है.

इसे भी पढ़ें- Earthquake in Delhi-NCR: इस बार कुछ अलग था भूकंप! रहस्यमयी तेज आवाज ने लोगों को चौकाया


-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

4 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

4 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

5 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

6 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

6 hours ago