Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Earthquake in Bihar: दिल्ली के बाद बिहार और बांग्लादेश में भी महसूस किए गए भूकंप के झटके, घबराए लोग घरों से बाहर निकले

सोमवार सुबह दिल्ली, बिहार और बांग्लादेश में भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में दहशत फैल गई. हालांकि अभी तक किसी बड़े नुकसान की कोई सूचना नहीं है.

Earthquake Bihar

सांकेतिक फोटो.

Earthquake in Delhi Bihar Bangladesh: सोमवार सुबह दिल्ली, बिहार और बांग्लादेश में भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में दहशत फैल गई. हालांकि, अभी तक किसी बड़े नुकसान की कोई सूचना नहीं है.

राजधानी दिल्ली में सुबह 5:37 बजे के करीब भूकंप आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.0 मापी गई. इसका केंद्र जमीन से केवल 5 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था, जिससे झटके काफी तेज महसूस किए गए. राष्ट्रीय भूकंप केंद्र (NCS) के अनुसार, इसका केंद्र 28.59° उत्तरी अक्षांश और 77.16° पूर्वी देशांतर पर था.

घरों से बाहर निकले लोग

भूकंप के झटके इतने तीव्र थे कि इमारतें हिलने लगीं, और घबराकर लोग अपने घरों व कार्यालयों से बाहर निकल आए. पेड़ों पर बैठे पक्षी भी घबराकर उड़ने लगे. दिल्ली-एनसीआर में काफी समय बाद भूकंप का केंद्र आया, जिससे यहां झटके लंबे समय तक महसूस किए गए.

बिहार में 4.0 तीव्रता का भूकंप, सीवान था केंद्र

दिल्ली के बाद बिहार में सुबह 8:02 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप की तीव्रता 4.0 मापी गई, और इसका केंद्र सीवान जिले में जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, भूकंप का अक्षांश 25.93° उत्तर और देशांतर 84.42° पूर्व दर्ज किया गया.

झटकों के बाद लोग सतर्कता बरतते हुए अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए. हालांकि किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है.

बांग्लादेश में भी भूकंप के झटके

बिहार के बाद सुबह 8:54 बजे बांग्लादेश में भी 3.5 तीव्रता का भूकंप आया. इसका केंद्र भी 10 किलोमीटर की गहराई पर था. एनसीएस के अनुसार, इसका अक्षांश 24.86° उत्तर और देशांतर 91.94° पूर्व दर्ज किया गया. यहां भी भूकंप के झटकों से लोग घबरा गए और अपने घरों से बाहर निकल आए.

भूकंप से दहशत का माहौल

दिल्ली, बिहार और बांग्लादेश में आए इन भूकंपों से किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन स्थानीय लोगों में डर का माहौल देखा गया. विशेषज्ञों का कहना है कि भूकंप के झटकों के बाद सतर्कता बनाए रखना जरूरी है और लोगों को सरकार व भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) द्वारा जारी निर्देशों का पालन करना चाहिए.

भूकंप के समय क्या करें?

  • खुले मैदान में चले जाएं और इमारतों से दूर रहें.
  • टेबल या मजबूत फर्नीचर के नीचे छिपें और सिर को किसी तकिये या हाथ से ढक लें.
  • लिफ्ट का इस्तेमाल न करें, सीढ़ियों का सहारा लें.
  • बिजली के तारों, पेड़ों और ऊंची इमारतों से दूर रहें.

सरकार और आपदा प्रबंधन विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है.


इसे भी पढ़ें-  इस बार कुछ अलग था भूकंप! रहस्यमयी तेज आवाज ने लोगों को चौकाया


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital