राजदूत बाइक (सोशल मीडिया)
भारतीय Bike प्रेमियों के लिए यह एक रोमांचक खबर है कि 1970 के दशक की लोकप्रिय और प्रतिष्ठित Rajdoot बाइक एक बार फिर भारतीय बाजार में लौटने की तैयारी कर रही है. अपने अनोखे लुक और दमदार परफॉर्मेंस के चलते इस बाइक ने अपने समय में हर बाइक प्रेमी का दिल जीता था. आधुनिक तकनीक और नए फीचर्स के साथ इस बाइक का पुनरुद्धार विंटेज बाइक प्रेमियों के लिए एक शानदार अनुभव होगा.
राजदूत के आगामी 2024 वेरिएंट में कई अत्याधुनिक फीचर्स को शामिल करने की उम्मीद है. इसमें एलईडी लाइटिंग (LED Lighting), डिजिटल स्पीडोमीटर (Digital Speedometer), डिजिटल ओडोमीटर(Digital Odometer), डिजिटल ट्रिप मीटर (Digital trip meter), और डिजिटल टैकोमीटर (Digital Tachometer) जैसे फीचर्स होने की संभावना है. इसके अलावा, ऑन-ऑफ स्विच, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट और मोबाइल कनेक्टिविटी जैसे उन्नत सुविधाएं भी इसमें जोड़ी जा सकती हैं. बाइक को आकर्षक डिजाइन वाली नई सीटों के साथ लाया जाएगा, जिससे इसके लुक और राइडिंग अनुभव में एक नई चमक आएगी.
खबरों के अनुसार, नई राजदूत में 125 सीसी सिंगल-सिलेंडर लिक्विड-कूलिंग इंजन (125 cc single-cylinder liquid-cooling engine) दिया जा सकता है, जिससे इसे शानदार माइलेज मिलने की संभावना है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह बाइक लगभग 40-45 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज दे सकती है, जो इसे दैनिक उपयोग और लंबी यात्रा के लिए एक बेहतरीन विकल्प बना सकता है.
2024 के दिसंबर से 2025 के मार्च तक राजदूत बाइक के भारतीय बाजार में लॉन्च होने की संभावना है, और इसकी संभावित कीमत लगभग 1 लाख रुपये से 1.5 लाख तक रखी जा सकती है. इस बाइक को 3 वेरिएंट में कंपनी बाजार में उतार सकती है. फिलहाल, इसका परीक्षण चरण में है और कंपनी इसके लॉन्च की तैयारियों को अंतिम रूप दे रही है.
हाल के वर्षों में भारत में विंटेज बाइक्स की मांग बढ़ी है, और कई मोटरसाइकिल निर्माता अपनी पुरानी, प्रतिष्ठित बाइक्स को नए अवतार में पेश कर रहे हैं. इसी कड़ी में राजदूत की वापसी एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है. इस नई राजदूत के आगमन से बाइक प्रेमियों को एक बार फिर अपने पुराने दिनों को जीने का अवसर मिलेगा, और नई पीढ़ी को भी विंटेज बाइक के जादू का अनुभव करने का मौका मिलेगा.
-भारत एक्सप्रेस
UP Assembly Election: सपा-कांग्रेस गठबंधन में सीट शेयरिंग पर मंथन शुरू हो गया है. कांग्रेस…
सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL) ने कृष्णा-गोदावरी बेसिन के उथले पानी वाले…
Chinmaya Mission: पीएम नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में चिन्मय अमृत महोत्सव…
Amit Shah Tribute: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और भाजपा…
Chandigarh News: चंडीगढ़ में आयोजित सात दिवसीय श्री भागवत कथा के समापन पर पंजाबी गायक…
WhatsApp SIM Binding Rule: केंद्र सरकार ने साइबर धोखाधड़ी और मोबाइल नंबरों के दुरुपयोग को…