दोपहिया वाहन निर्माता KTM की ड्यूक 390 टू व्हीलर वाहनों के क्षेत्र में लोकप्रिय बाईक की श्रेणी में आती है. समय-समय पर इसके डिज़ाइन, फीचर्स और तकनीक में अपडेट होते रहते हैं. वहीं एक बार फिर अपने नए रूप में यह अगले साल भारतीय बाजार में उतरेगी.
इन फिचर्स के मिलने की उम्मीद
फीचर के लिहाज से, नई KTM ड्यूक 390 में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ एक TFT कलर डिस्प्ले, ऑल-LED लाइटिंग और एक द्वि-दिशात्मक क्विक-शिफ्टर मिलने की संभावना जताई जा रही है. वहीं नई बाइक में DRLs के साथ एक शार्प और स्लीक हेडलाइट मिलने की उम्मीद है. इसके अलावा एक नई T-आकार की LED टेललाइट की सुविधा भी मिलेगी.
क्या होगा खास
डिजाइन के मामले में यह अपने पिछले वर्जन से काफी एडवांस होगी. अगले साल आने वाली 390 ड्यूक एक ट्रेलिस फ्रेम पर आधारित होगी. वहीं इसके रियर सबफ्रेम में कुछ बदलाव होंगे. नई KTM 390 Duke मोटरसाइकिल में आगे और पीछे की सीट के बीच एक नारंगी पैनल भी मिलेगा. वहीं इस बात की भी संभावना है कि केटीएम 390 ड्यूक डुअल-चैनल एबीएस, यूएसडी फोर्क्स और एलईडी लाइटिंग से लैस रहेगा. वहीं इसमें सेंसिटिव एबीएस और ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम जैसे इलेक्ट्रॉनिक अपडेट के साथ अतिरिक्त कार्यक्षमता मिल सकती है. KTM नई 390 Duke में अपडेटेड स्विचगियर और री डिज़ाइन किए गए एडजस्टेबल लीवर भी दे सकता है.
इंजन में क्या होगा नया ?
वहीं नई KTM 390 Duke के इंजन को लेकर कोई जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है. हालांकि टेस्ट ड्राईव की तस्वीरों से इस बात का अंदादजा लगाया जा सकता है कि एग्जॉस्ट को फिर से रूट किया गया है. वहीं कुछ इंजन केस में भी बदलाव दिखाई दै रहा है. संभावना जताई जा रही है कि नई KTM 390 Duke का इंजन मौजूदा 373cc यूनिट की तुलना में 399cc यूनिट वाला होगा. इस नई बाईक का गियरबॉक्स 6 स्पीड से जुड़ा रहेगा.
इसे भी पढ़ें: Paytm और ONDC ने दी बड़ी राहत, आधी कीमत में बेचेगा टमाटर, जानिये कैसे कर सकते हैं ऑर्डर
अब आखिर में बात इसकी कीमत की तो भारतीय बाजार में मौजूदा जनरेशन केटीएम 390 ड्यूक की एक्स-शोरूम कीमत 2.97 लाख रुपये के आसपास है. वहीं इसके अपडेटेड मॉडल की कीमत 3.20 लाख से लेकर 3.30 लाख रुपये के आसपास होने की संभावना है.
प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र ने अल्पसंख्यक संस्थानों को 'सामाजिक प्रयोगशाला' बताया, डॉ. इंद्रेश कुमार ने…
देश के प्रमुख शेयर बाजारों (NSE और BSE) ने दिवाली के अवसर पर 8 नवंबर…
Hundred Years Young RSS Book: RSS के 100 वर्षों के सफर पर आधारित Hundred Years…
Noida Dussehra Traffic Advisory: दशहरा और मूर्ति विसर्जन कार्यक्रमों को देखते हुए नोएडा और ग्रेटर…
रामपुर के शाहबाद में सपने में माता रानी के दर्शन का दावा कर महिला मंदिर…
Jama Masjid Metro Incident: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर पकड़े गए मोहम्मद शोएब पर दिल्ली…