देश

Parliament Monsoon Session: मणिपुर हिंसा के मुद्दे पर आज भी होगा हंगामा, काले कपड़े पहनकर आएंगे विपक्षी सांसद, कांग्रेस ने जारी किया व्हिप

संसद के मानसून सत्र का आज (27 जुलाई) छठवां दिन है. मणिपुर हिंसा के मुद्दे पर पहले दिन से विपक्ष हंगामा कर रहा है. विपक्ष मांग कर रहा है कि पीएम मोदी दोनों सदनों में जवाब दें. वहीं बीजेपी आरोप लगा रही है कि विपक्ष चर्चा नहीं करना चाहता है. इसलिए भाग रहा है. बुधवार को राज्यसभा और लोकसभा में जमकर हंगामा हुआ. इस बीच विपक्षी दलों के गठबंधन INDIA ने सर्वसम्मति से मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया. साथ ही सांसदों को निर्देश दिए कि 27 जुलाई को सभी काले कपड़े पहनकर सदन में आएंगे.

विपक्ष चर्चा कराए जाने के मुद्दे पर अड़ा

बीते बुधवार को दोनों सदनों में जैसे ही कार्यवाही शुरू हुई, विपक्ष ने मणिपुर मुद्दे को लेकर विरोध शुरू कर दिया. इस दौरान पूरे दिन में कई बार सदन की कार्यवाही को स्थगित करनी पड़ी. बाद में स्पीकर ओम बिरला ने गुरुवार तक के लिए सदन की कार्यवाही को स्थगित कर दिया. विपक्ष लगातार मांग कर रहा है कि प्रधानमंत्री सदन में आकर हिंसा के मुद्दे पर बयान दें और चर्चा शुरू कराएं.

सभापति ने सांसदों से की मुलाकात

वहीं राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने सदन को सुचारू रूप से चलाने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई सांसदों से मुलाकात की. उन्होंने पूर्वोत्तर राज्यों के सांसदों से भी मुलाकात कर चर्चा का अनुरोध किया. सभापति ने मणिपुर की मौजूदा स्थिति से निपटने के लिए सुझाव देने की भी अपील की.

यह भी पढ़ें- इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, बोले-मेरे तीसरे टर्म में दुनिया की टॉप 3 इकॉनमी में होगा भारत… ये मेरी गारंटी है

विपक्षी सांसद काले कपड़े पहनकर दर्ज कराएंगे विरोध

गुरुवार को विपक्ष के सांसद विरोध दर्ज कराने के लिए काले कपड़े पहनकर सदन में आएंगे. ये फैसला विपक्ष नेताओं की हुई बैठक में लिया गया है. कांग्रेस ने अपने सांसदों को 27 और 28 जुलाई को संसद के दोनों सदनों में मौजूद रहने का व्हिप भी जारी किया है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

पितृ पक्ष 2026: आज है चतुर्थी श्राद्ध, जानें विधि, नियम और विशेष धार्मिक महत्व

Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…

2 hours ago

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

4 hours ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

4 hours ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

5 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

5 hours ago

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में CJI की एंट्री पर नया दांव, सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…

5 hours ago