लड़की से दुष्कर्म — सांकेतिक फोटो (सोशल मीडिया)
UP News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में 5 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी की गई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं गांव में तनाव का माहौल है. प्रशासन ने किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पीएसी तैनात कर दी है. वहीं लखनऊ के इंटौंजा से भी नाबालिग के साथ दुष्कर्म की खबर सामने आ रही है. इसी के साथ महाराजगंज में सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास करने की खबर सामने आई है.
जानकारी के मुताबिक, बाराबंकी जिले के एक गांव में युवक ने दरिंदगी की सारी हदें पार करते हुए एक पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. बताया जा रहा है कि कल थाना रामनगर के एक गांव में पांच साल की बच्ची अपने बाबा के साथ खेत में गई थी. करीब शाम 5 बजे वह गायब हो गई. परिजनों ने तलाश की, कुछ लोगों ने रिंकू वर्मा का नाम बताया और कहा कि रिंकू के साथ बच्ची को देखा गया है. वहीं सुबह बच्ची गन्ने के खेत में खून से लथपथ हालत में पड़ी मिली. इस पर लोगों ने उसे आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया. इसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई.
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में एडिशनल एसपी उत्तरी, आशुतोष मिश्र ने बताया कि इस घटना को लेकर रिंकू वर्मा को गिरफ्तार किया गया है. उसने पूछताछ में घटना की बात कबूल की है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.
यूपी में महाराजगंज जिले में नाबालिग के साथ गैंगरेप का प्रयास करने की खबर सामने आई है. यहां पर तीन युवकों ने रेप की घटना को अंजाम देने के इरादे से नाबालिग के कपड़े फाड़ दिए और फिर लड़की के बाल पकड़ कर खींचा. गैंगरेप में सफल न होने पर लड़की को पीटा और फिर उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है. इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कम्प मच गया है. पुलिस ने लड़की की मां की तहरीर पर तीन युवकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है और उनकी गिरफ्तारी को लेकर पनियरा पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है.
प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र ने अल्पसंख्यक संस्थानों को 'सामाजिक प्रयोगशाला' बताया, डॉ. इंद्रेश कुमार ने…
देश के प्रमुख शेयर बाजारों (NSE और BSE) ने दिवाली के अवसर पर 8 नवंबर…
Hundred Years Young RSS Book: RSS के 100 वर्षों के सफर पर आधारित Hundred Years…
Noida Dussehra Traffic Advisory: दशहरा और मूर्ति विसर्जन कार्यक्रमों को देखते हुए नोएडा और ग्रेटर…
रामपुर के शाहबाद में सपने में माता रानी के दर्शन का दावा कर महिला मंदिर…
Jama Masjid Metro Incident: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर पकड़े गए मोहम्मद शोएब पर दिल्ली…