Omprakash Rajbhar Security Lapse
Omprakash Rajbhar Security Lapse: ओमप्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, दो दिन पहले SBSP ऑफिस में कुछ अराजक तत्व असलहा लेकर घुस गए थे, जिसके बाद डीजीपी से शिकायत की गई. अब ओम प्रकाश राजभर के ऑफिस की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. अब SBSP कार्यालय में प्रवेश लेने से पहले सुरक्षाकर्मी चेकिंग करेंगे. इसके बाद ही किसी को अंदर जाने की अनुमति दी जाएगी. वहीं, ओपी राजभर की सुरक्षा में और सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है. गौरतलब है कि इसके पूर्व भी ओमप्रकाश राजभर को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. वही, ओपी राजभर के बेटे पर भी पिछले दिनों हमला हुआ था.
इस बीच यूपी में राजभर बिरादरी को एसटी का दर्जा दिलाने की कवायद तेज हो गई है. राजभर बिरादरी ने ऑफिस रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया (ORGI) में फिर आवेदन किया है. कहा जा रहा है कि कहीं न कहीं ओम प्रकाश राजभर के एनडीए में शामिल होने पर यह तोहफा दिया जा रहा है.
बता दें कि हफ्तों की अटकलों के बाद ओम प्रकाश राजभर के नेतृत्व वाली सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी रविवार को भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में शामिल हो गई. अब पार्टी गठबंधन में आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेगी. शामिल होने की औपचारिक घोषणा एसबीएसपी प्रमुख की नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद की गई.
-भारत एक्सप्रेस
सुप्रीम कोर्ट ने 21 अगस्त 2026 को बार काउंसिल ऑफ इंडिया के परिसर में प्रदर्शन…
Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने इंडियन यूथ कांग्रेस की ओर से दायर याचिका…
सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी राजबीर सिंह घुमन और उनके…
Government Jobs 2026: CPRI, DRDO, EIL और DCPCR में 190 से अधिक सरकारी पदों पर…
Drug Smugglers Arrested Anantnag: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोमवार को बताया कि उन्होंने पिछले 24 घंटों…
EPFO Big News: EPFO ने पेंशन योजना (EPS) की अनिवार्य वेतन सीमा 15,000 रुपये से…