यूटिलिटी

UP Board Result 2025: इंतजार खत्म, यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी होते ही इस तरह से डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

UP Board 10th 12th Result 2025: उत्तर प्रदेश बोर्ड की 10वीं और 12वीं का परिणाम शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे घोषित किया जाएगा. यूपी बोर्ड के प्रयागराज स्थित मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए रिजल्ट घोषित किया जाएगा. नतीजों की घोषणा के साथ ही यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्टर्ड 54 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं का इंतजार भी खत्म हो जाएगा.

यूपी बोर्ड की परीक्षा 24 फरवरी से 12 मार्च के बीच आयोजित हुई थी. इसके बाद 19 मार्च से 2 अप्रैल तक 261 मूल्यांकन केंद्रों पर कॉपियों का मूल्यांकन किया गया था. शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे यूपी बोर्ड की वेबसाइट यूपीएमएसपी डॉट ईडीयू डॉट इन पर रिजल्ट उपलब्ध होगा. पिछली बार यूपी बोर्ड का रिजल्ट 20 अप्रैल को घोषित किया गया था.

बता दें कि यूपी बोर्ड के हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा 2025 में लगभग कुल 54 लाख 38 हजार 597 परीक्षार्थी पंजीकृत थे. प्रदेश भर में 8,140 केंद्रों पर ये परीक्षाएं आयोजित की गई थीं.

UP Board Result 2025: ऐसे कर सकेंगे चेक

  • सबसे पहले upmsp.edu.in या results.upmsp.edu.in वेबसाइट पर जाएं.
  • इसके बाद होमपेज पर ‘UP Board Exam Result 2025′ लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें.
  • इसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा.
  • रिजल्ट देखने के बाद मार्कशीट का प्रिंट निकालकर सुरक्षित रख लें.

इन स्टेप्स को फॉलो कर के इस तरह से डाउनलोड क्र सकेंगे स्कोरकार्ड

यूपी बोर्ड हाई स्कूल, इंटरमीडिएट रिजल्ट 2025 का रिजल्ट स्टूडेंट्स डिजिलॉकर पर भी डाउनलोड कर सकते हैं. रिजल्ट चेक करने के लिए आपको digilocker.gov.in पर जाकर लॉगिन करना होगा. इसके बाद आपको UPMSP Inter Result सेक्शन में जाना होगा। इसके बाद आपको अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर आदि डिटेल्स दर्ज कर परिणाम देख सकते हैं.

यूपी बोर्ड  दोपहर 12:30 बजे जारी करेगा 10वीं 12वीं का रिजल्ट

इससे पहले उत्तर प्रदेश बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने रिजल्ट के बारे में एक नोटिफिकेशन के जरिए जानकारी दी थी. उन्होंने बताया था कि शुक्रवार दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर रिजल्ट घोषित होगा. सभी छात्र ध्यान रखें कि दोनों ही कक्षाओं का रिजल्ट एक साथ ही जारी किया जाएगा.

यूपी बोर्ड की परीक्षा में हाईस्कूल के 27,32,216 और इंटरमीडिएट के 27,05,017 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे. इसके अलावा, 17 जिलों के संवेदनशील केंद्रों पर विशेष निगरानी की गई थी. एसटीएफ, एलआईयू आदि एजेंसियां परीक्षा के मद्देनजर सक्रिय थीं. साथ ही एसटीएफ और एलआईयू की तैनाती भी परीक्षा की अवधि तक बनी थी.

समस्याओं के लिए दिए ये रहा हेल्पलाइन नंबर

इसके अलावा, परीक्षा केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं की अदला-बदली रोकने के लिए भी सख्त कदम उठाए गए थे. साथ ही परीक्षा अवधि में छात्रों और अभिभावकों की समस्याओं के समाधान के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 18001806607 और 18001806608 सक्रिय किए गए थे. इसके अलावा, ईमेल, फेसबुक, एक्स हैंडल और व्हाट्सएप नंबर 9250758324 के माध्यम से भी संपर्क किया जा सकता था.

ये भी पढ़ें: Gold-Silver Price Today: देशभर में सोने-चांदी के दामों में फिर देखा गया उतार-चढ़ाव, जानिए आपके शहर में क्या है रेट

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

AISA अध्यक्ष Neha Bora की याचिका HC में खारिज, शांति बनाए रखने के मुचलके पर था विवाद

दिल्ली हाई कोर्ट ने AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की उस याचिका को खारिज कर दिया…

2 hours ago

सौरभ गांगुली के पर्सनालिटी राइट्स मामले में नया मोड़: दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म ‘दूसरा’ के मेकर्स को भेजा नोटिस

दिल्ली हाई कोर्ट ने पूर्व क्रिकेटर सौरभ गांगुली के पर्सनालिटी राइट्स मामले में फिल्म 'दूसरा'…

3 hours ago

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ कोर्ट में खिंचा मामला, राऊज एवेन्यु कोर्ट जल्द करेगा सुनवाई

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग वाली याचिका पर राऊज…

3 hours ago

सीएमडी उपेन्द्र राय की पहल से दोस्तोवस्की की रचना पर हिंदी नाटक का रूस में हुआ मंचन, IAC ने भेजा आभार संदेश

कला और साहित्य के माध्यम से भारत और रूस के बीच सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा…

3 hours ago

समुद्री व्यापार में बढ़ता दबदबा: देश के 45% से अधिक कंटेनर कार्गो पर APSEZ का रुतबा, मुंद्रा के विस्तार के साथ उठे सवालों के जवाब

गुजरात के कच्छ में स्थित मुंद्रा पोर्ट भारत के समुद्री व्यापार की रीढ़ बन चुका…

4 hours ago