यूटिलिटी

क्या है Rajiv Yuva Vikasam Scheme? इस राज्य की सरकार दे रही 4 लाख रुपये का लोन, जानें किसे मिलेगा लाभ

Rajiv Yuva Vikasam Scheme: केंद्र सरकार हो या फिर राज्य सरकार आए दिन अपने नागरिकों के लिए अलग-अलग योजनाएं चलाती रहती है. इस योजना के तहत लाखों लोगों को आर्थिक मदद दी जाती है. इस बीच अब राज्य सरकार ने एक सरकारी योजना की शुरुआत की है जो लोगों को खुद का कारोबार शुरू करने में मदद करेगी. जी हां हम बात कर रहे हैं राजीव युवा विकास योजना (Rajiv Yuva Scheme) की. इस योजना के तहत कारोबार शुरू करने वाले लोगों को सरकार 4 लाख रुपये का लोन देकर मदद करेगी. ऐसे में चलिए हम आपको बताते हैं इस योजना का लाभ किसे मिलेगा?

क्या है राजीव युवा विकास योजना? (Rajiv Yuva Scheme)

तेलंगान सरकार ने राजीव युवा विकास योजना 2025 (Rajiv Yuva Scheme 2025) शुरू करने की घोषणा की है जो युवा उद्यमियों के बीच स्वरोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल के तौर पर देखा जा रहा है. यह योजना अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), पिछड़ा वर्ग (BC), आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग (EBS) या आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) समेच वंचित वर्गों के युवाओं को लाभ देगी.

कम ब्याज पर मिलेगा 4 लाख रुपये का लोन

राजीव युवा सरकारी स्कीम (Rajiv Yuva Scheme) के तहत 4 लाख रुपये का लोन कम ब्याज पर मिलेगा. इस योजना का उद्देश्य पात्र आवेदकों के लिए वित्तीय बाधाओं को कम करके नए बिजनेस की स्थापना को सुविधाजनक बनाना है. इस योजना के तहत पात्रता आया और आयु के हिसाब से तय की जाएगी. ग्रामीण क्षेत्रों के आवेदकों की वार्षिक आय 1.5 लाख रुपये या उससे कम होनी चाहिए. जबकि शहरी क्षेत्रों के आवेदकों की आय 2 लाख रुपये से अधिन नहीं होना चाहिए.

ये भी पढ़ें: अब ठीक से चलने लगी UPI की सर्विस, Paytm, PhonePe और Google Pay यूजर्स को मिली राहत

जानें किसे मिलेगा योजना का लाभ? (Rajiv Yuva Scheme)

राजीव युवा सरकारी स्कीम में लाभ लेने के लिए नॉन-एग्रीकल्चर बिजनेस के लिए आयु सीमा 21 से 55 साल के बीच तय की गई है जबकि कृषि और संबद्ध गतिविधियों में शामिल व्यक्ति 60 वर्ष की आयु तक आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा आवेदकों को योजना द्वारा निर्धारित आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए आधार, जाति और आय प्रमाण पत्र समेत आवश्यक दस्तावेज देना जरूरी है.

कैसे कर सकते हैं अप्लाई?

योजना में रुचि रखने वाले आवेदकों को ऑनलाइन लाभार्थी प्रबंधन और निगरानी प्रणाली पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन का प्रोसेस पूरा करना होगा. इसमें सही व्यक्तिगत जानकारी, आय और कैटेगरी जैसे डिटेल दर्ज कना जरूरी है जो आवेदनों को संसाधित करने के लिए जरूरी है. रजिस्ट्रेशन के बाद आवेदकों को अपने आवेदन पत्र डाउनलोड करने होंगे और संबंधित दस्तावेजों के साथ संबंधित कार्यालय पर जमा करना होगा. ग्रामीण आवेदकों को मंडल प्रजा पालना सेवा केंद्र जाना चाहिए जबकि शहरी नगर निगम या क्षेत्रीय आयुक्त के कार्यालयों में जा सकते हैं.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

’16 गेंदों में फिफ्टी, 28 गेंदों में सेंचुरी’: वैभव सूर्यवंशी ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, रोहित शर्मा और रुतुराज गायकवाड़ भी छूटे पीछे

दोहा में एसीसी मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स मुकाबले में इंडिया ए के युवा बल्लेबाज…

7 minutes ago

श्रीमद् राजचंद्र जयंती पर अमित शाह ने किया नमन, अहिंसा और आत्मबोध के संदेश को बताया प्रेरणा

श्रीमद् राजचंद्र जी की जयंती पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने उन्हें नमन किया. न्होंने…

10 minutes ago

निपुण विद्यालय आकलन से परखी जाएगी पढ़ाई की गुणवत्ता, यूपी में योगी सरकार ने तैयार किया बड़ा प्लान

UP News: उत्तर प्रदेश में निपुण विद्यालय आकलन 2026-27 की तैयारियां तेज हो गई हैं.…

20 minutes ago

यूरोप बॉर्डर चेक: एंट्री और एग्जिट के नए नियम, जानिए पासपोर्ट, फिंगरप्रिंट और फोटो के साथ क्या होगा

यूरोप की नई EES बॉर्डर प्रणाली शेंगेन (Schengen) देशों में प्रवेश करने और बाहर निकलने…

22 minutes ago

जब PM मोदी ने ‘सबका साथ, सबका विकास’ का मंत्र दिया, तो उसमें ‘सबका विश्वास’ और ‘सबका प्रयास’ भी जुड़ गया: अर्जुन मेघवाल

नई दिल्ली के भारत मंडपम में अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के दौरान केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम…

38 minutes ago

पंजाब चुनाव से पहले फिर साथ आए पुराने साथी, BJP-SAD गठबंधन का अमित शाह ने किया ऐलान

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल के बीच फिर से…

60 minutes ago