यूटिलिटी

…आ रहा है WhatsApp का नया AI फीचर, जो Users के मैसेजिंग ‘Experience’ को देगा जादुई एहसास

WhatsApp AI Feature: WhatsApp अपने यूजर्स के लिए लगातार नए फीचर्स का रोलआउट करता रहता है. अब एक नया फीचर तैयार किया जा रहा है, जो यूजर्स की हर गलती को सुधारने में मदद करेगा. दरअसल, कंपनी एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) क्षमताओं को ऐप में शामिल करने पर काम कर रही है.

पहले कहा गया था कि एंड्रॉयड और आईओएस के लिए WhatsApp में Meta AI इंटरफेस को रिडिजाइन किया जा रहा है, लेकिन अब यह सिर्फ इंटरफेस तक सीमित नहीं है. एक रिपोर्ट के अनुसार, WhatsApp में जल्द ही एक नया फीचर जोड़ा जाएगा, जिसके तहत यूजर्स AI से मैसेज लिखवा सकेंगे और प्रूफरीडिंग करवा पाएंगे.

WhatsApp में AI-बेस्ड राइटिंग टूल

एंड्रॉयड अथॉरिटी की रिपोर्ट के मुताबिक, WhatsApp में एआई आधारित राइटिंग टूल लाने पर काम चल रहा है. इस नए टूल की मदद से यूजर्स अपने मैसेज को लिखने और सुधारने में मदद पा सकेंगे. यह टूल खासतौर पर यूजर्स के लिए फायदेमंद होगा, क्योंकि वे अपने मैसेज को एआई से प्रूफरीड करवा सकेंगे और जरूरत के अनुसार उसे फिर से लिखवा पाएंगे.

AI से मैसेज की टोन बदलने के सात फ‍िल्टर

WhatsApp का नया AI टूल यूजर्स को सात अलग-अलग प्रकार के टोन फिल्टर्स का ऑप्शन देगा. इन फिल्टर्स के माध्यम से यूजर्स अपने मैसेज की टोन बदल सकते हैं. ये फिल्टर्स यूजर्स को मैसेज को छोटे, मजाकिया, व्यंग्यात्मक, डरावने, या फिर किसी और टोन में बदलने की सुविधा देंगे.

नया टूल पेंसिल बटन के रूप में आएगा

रिपोर्ट के अनुसार, जब यह नया फीचर WhatsApp पर उपलब्ध होगा, तो यूजर्स को पेंसिल बटन दिखाई देगा. इस बटन पर क्लिक करने के बाद एक टेक्स्ट एडिटर खुलेगा, जहां यूजर्स को AI टेक्स्ट एडिटिंग के सारे टूल मिलेंगे. इससे यूजर्स को मैसेज को सुधारने और नई टोन में लिखने में आसानी होगी.

नया टूल अभी डेवलपमेंट फेज में

वर्तमान में WhatsApp का यह नया टूल डेवलपमेंट फेज में है. रिपोर्ट के अनुसार, इसका कोड सामने आया है, जिसका मतलब है कि आने वाले दिनों में यह फीचर बीटा यूजर्स के लिए टेस्टिंग के लिए उपलब्ध हो सकता है. हालांकि, अभी तक WhatsApp की ओर से इस बारे में आधिकारिक रूप से कोई घोषणा नहीं की गई है, और टूल कब तक रोलआउट होगा, इसके बारे में कोई निश्चित जानकारी नहीं है.

WhatsApp का नया फीचर फर्जी खबरों के खिलाफ

WhatsApp से जुड़ी अन्य खबरों में कंपनी एक नया फीचर लाने जा रही है, जो यूजर्स को फर्जी खबरों से बचाने में मदद करेगा. इस नए फीचर के माध्यम से यूजर्स किसी भी इमेज को सीधे WhatsApp में ही सर्च कर सकेंगे और यह पता लगा सकेंगे कि वह इमेज असली है या नकली. यह फीचर यूजर्स के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है, खासतौर से फर्जी खबरों से बचने के लिए.


इसे भी पढ़ें- क्यों काली टंकी में जल्दी गर्म होता है पानी? जानें इसकी वजह


-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

1 hour ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

2 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

3 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

3 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

3 hours ago