Pawan Singh and Akshara Singh: भोजपुरी फिल्म जगत के दो बड़े नाम, पवन सिंह और अक्षरा सिंह, लंबे समय बाद एक साथ एक मंच पर दिखाई देंगे. यह मौका है बिहार के भोजपुर जिले के लभुआनी गांव में होने वाले लभुआनी महोत्सव और श्रीराम कथा का, जो 28 अप्रैल से 3 मई 2025 तक आयोजित किया जाएगा. यह आयोजन धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक रंगों का अद्भुत संगम होगा. भोजपुर के स्थानीय लोगों, श्रद्धालुओं और भोजपुरी सिनेमा के प्रशंसकों में इसको लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है.
पवन सिंह और अक्षरा सिंह ने भोजपुरी इंडस्ट्री में कई हिट फिल्मों में साथ काम किया है. “सत्या”, “तबादला” और “मां तुझे सलाम” जैसी फिल्मों में इनकी केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब सराहा है. हालांकि, निजी जीवन में दोनों के रिश्ते में खटास आ गई थी. अक्षरा सिंह ने पवन सिंह पर गंभीर आरोप लगाए थे, जिसमें मारपीट और करियर बर्बाद करने की बातें शामिल थीं.
वहीं पवन सिंह ने भी अपने इंटरव्यू में इस पर खुलकर प्रतिक्रिया दी थी. इन विवादों के चलते दोनों ने एक-दूसरे से दूरी बना ली थी और साथ नजर नहीं आए. लेकिन अब सालों बाद दोनों कलाकार की एक ही मंच पर धमाकेदार केमिस्ट्री दिखेंगे, जो दर्शकों के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं.
यह महोत्सव मां सिद्धेश्वरी चैरिटेबल ट्रस्ट और ईश्वरीय कृपा के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है. कार्यक्रम का आयोजन स्थल मां सिद्धेश्वरी शक्तिपीठ, लभुआनी होगा. श्रीराम कथा का संगीतमय पाठ अंतरराष्ट्रीय कथावाचिका पूजा पंडिता गौरांगी गौरी करेंगी.
ट्रस्ट के संयोजक सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि आयोजन को सफल और यादगार बनाने की पूरी तैयारी हो चुकी है. सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई है और जिला प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन से पूरा सहयोग मिल रहा है. यह आयोजन धार्मिक श्रद्धा, सांस्कृतिक समृद्धि और भोजपुरी सिनेमा की झलकियों से भरपूर होगा.
-भारत एक्सप्रेस
बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण और अन्य मौसमी प्रणालियों के असर से देश…
13 अक्टूबर 2026 को प्रीति योग और मालव्य योग के प्रभाव से मेष, वृषभ, मिथुन…
13 अक्टूबर 2026, मंगलवार को शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना की जाती है.…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना की जाती…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा के अवसर…