whatsapp new feature
व्हाट्सएप (WhatsApp) अपने यूजर्स की प्राइवेसी को बढ़ाने के लिए एक धमाकेदार फीचर लेकर आया है. मैसेजिंग ऐप अपने भविष्य के अपडेट में पिन सपोर्ट के साथ एक एडवांस यूजरनेम फीचर पेश करने की तैयारी कर रहा है जिसे ‘यूजरनेम (Username) और पिन’ (Pin) कहा जाता है. WABetaInfo के विवरण के अनुसार, यह फीचर यूजर्स को भविष्य में अपने फोन नंबर को बदलने और अपने खातों के लिए एक अनोखा और यादगार यूजरनेम चुनने की अनुमति देगा, जिससे आपकी प्राइवेसी और ज्यादा हो जाएगी.
यह नया फीचर व्हाट्सएप के सभी यूजर्स को अपने फ़ोन नंबर को यूजरनेम में बदलने का ऑप्शन देगा. व्हाट्सएप के इस फीचर की वजह से यूजर्स को अपने नंबर की प्राइवेसी रखने में मदद मिलेगी. इस फीचर के आने से यूजर्स अपने मोबाइल नंबर को सभी लोगों के साथ साझा न करने का चुनाव कर सकते हैं. इस अपडेट में व्हाट्सएप अपने यूजर्स को तीन गोपनीयता सेटिंग्स देगा, “यूजरनेम,” “फ़ोन नंबर,” और “पिन के साथ यूजरनेम.”
व्हाट्सएप यूजर्स “Username” विकल्प चुन कर अपने फोन नंबर को छुपा सकते हैं, जिससे कॉल करने वाले व्यक्ति को केवल एक यूजरनेम दिखेगा, जो उस व्यक्ति ने अपनी सेटिंग में दिया होगा. हालांकि, व्हाट्सएप के अपडेट में यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि जो लोग यूजर के मौजूदा कांटेक्ट लिस्ट में होंगे वो लोग इस सेटिंग को एक्टिवेट करने के बावजूद यूजर के नंबर को देख सकेंगे. सेटिंग के बाद केवल नए लोगों को ही आपके प्रोफाइल में आपका यूजरनेम दिखाई देगा.
इस अपडेट का तीसरा विकल्प यह है कि व्हाट्सएप इस फीचर में “पिन के साथ यूजरनेम,” चार अंकों का पिन कोड सेटिंग भी लेकर आया है. इस सेटिंग को इस्तेमाल करने के बाद यूजर्स कुछ लोगों के साथ अपने पिन को शेयर कर सकते हैं. इसके बाद केवल पिन शेयर किये गए लोग ही व्हाट्सएप पर उस यूजर्स से जुड़ पाएंगे. हालांकि यह सेटिंग व्हाट्सएप यूजर्स को इस मैसेजिंग साइट के इस्तेमाल के दौरान उनकी गोपनीयता अधिक सुरक्षित बनाने के लिए डिज़ाइन की गई है.
ये भी पढ़ें: Paytm ने 2,048 करोड़ में इस कंपनी को बेच दिया अपना महत्वपूर्ण कारोबार…ये वजह आई सामने
व्हाट्सएप के इस फीचर में एक कमी है. किसी व्हाट्सएप यूजर के पास पहले से ही आपका फोन नंबर है तो वह आपको कोई मैसेज भेज सकता है. भले ही आपके व्हाट्सएप पर पिन फीचर एक्टिव हो.
व्हाट्सएप का यह अपडेट यूजर्स को उनके मैसेजिंग ऐप में अधिक गोपनीयता देने के लिए डिजाइन किया गया है. इस समय यह सुविधा व्हाट्सएप एंड्रॉइड बीटा वर्जन 2.24.18.2 में चल रही है. बाकी सभी व्हाट्सएप यूजर्स को यह अपडेट जल्द ही मिल जाएगी.
-भारत एक्सप्रेस
31 अक्टूबर 2026 को सिद्ध योग के प्रभाव और शनिवार के विशेष संयोग में सिंह,…
200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…
अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…