यूटिलिटी

OTT सब्सक्रिप्शन न होने से हैं परेशान? अब फ्री में देखिए एक से बढ़कर एक धांसू वेब सीरीज, जानें कैसे

OTT के शौकीन अब भारत में भी बहुत बड़ी संख्या में हो चुके हैं. जिसे देखो वो आए दिन किसी न किसी नई वेब सीरीज या फिल्म की चर्चा करता है. नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो, डिज्नी प्लस हॉटस्टार, सोनी लिव जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर हर दिन एक से बढ़कर एक धांसू वेब सीरीज रिलीज होती हैं. लेकिन इन वेब सीरीज को देखने के लिए आपके पास सब्सक्रिप्शन की आवश्यकता पड़ती है. इसके लिए आपको महीने या साल का सब्सक्रिप्शन लेना पड़ता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ ओटीटी प्लेटफॉर्म ऐसे भी हैं, जहां आप बेहतरीन वेब सीरीज देख सकते हैं, वो भी बिल्कुल मुफ्त. यकीन नहीं हो रहा तो यहां खुद ही देख सकते है.

एमएक्स प्लेयर

‘एमएक्स प्लेयर’ एक फेमस ओटीटी प्लेटफॉर्म माना जाता है. इस पर ‘आश्रम’ जैसी एंटरटेनिंग सीरीज मुफ्त में देखने को मिल रही है. आप बिना सब्सक्रिप्शन के यहां वेब सीरीज देख सकते हैं. हालांकि बीच-बीच में आपको एड देखने को जरूर मिलती हैं. वहीं इस प्लेटफॉर्म पर एक-दो नहीं बल्कि 12 भाषाओं में कंटेंट उपलब्ध है.

वूट  सिलेक्ट

स्ट्रीमिंग ऐप वूट पर भी बिना सब्सक्रिप्शन के आप आसानी से वेब सीरीज देख सकते हैं. यहां आप फ्री के कंटेंट भी स्ट्रीम कर सकते हैं. इतना ही नहीं वूट पर आप कलर्स और एमटीवी के कई  शो भी देख सकते हैं. इसके लिए आपको किसी भी तरह के पैसे खर्च नहीं करने पड़ते हैं.

जियो सिनेमा

जियो सिनेमा ऐप पर भी आप मुफ्त में फिल्में, वेब सीरीज और सीरियल्स देख सकते हैं. इस प्लेटफॉर्म को यूज करने के लिए आपके पास जियो का सिम होना जरूरी है. जियो यूजर्स ही इस पर फ्री में कंटेंट स्ट्रीम कर सकते हैं. हिंदी के अलावा आप कई भाषाओं में कंटेंट देख सकते हैं.

अमेजॉन मिनी टीवी

‘अमेजन मिनी टीवी’ पर कॉमेडी, हॉरर, एक्शन, थ्रिलर जैसे कंटेंट को भी आप बिल्कुल फ्री में देख सकते हैं. यहां पर आपको कई भाषा में वेब सीरीज उपलब्ध हैं. ‘अमेजन मिनी टीवी’ स्ट्रीम करने के लिए अमेजन एप या वेब साइट पर जाकर इसके ऑप्शन पर क्लिक करना पड़ता है.

तुबी

शायद बहुत ही कम लोग इस एप के बारे में जानते होंगे. फ्री कंटेंट स्ट्रीमिंग के लिए तुबि शानदार प्लेटफॉर्म माना जाता है. हॉलीवुड वेब सीरीज को पसंद करने वालों के लिए यह एप काफी बेहतरीन साबित होता है. इसमें गूगल प्ले स्टोर और ऐपल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर आप मुफ्त में कंटेंट देख सकते हैं.

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

रूल ऑफ माफिया खत्म, कानून का राज कायम; युवा वकीलों को सीएम योगी की बड़ी सीख

UP News: लखनऊ में आयोजित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह…

1 minute ago

हवस में अंधी पत्नी! क्यों बनी पति की कातिल? फरीदाबाद पुलिस ने खोले खौफनाक राज

Faridabad Murder Case: दिल्ली से सटे फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में हवल में अंधी…

9 minutes ago

गूगल मैप ने ऐसा घुमाया कि जंगल में जा फंसे 9 टेक्नीशियन, हाथियों के डर से सहमे

कर्नाटक के चामराजनगर में गूगल मैप के भरोसे रास्ता तलाश रहे 9 टेक प्रोफेशनल्स घने…

36 minutes ago

सैल्यूट नन्ही शिवानी! बच्ची की जलती चिता को ‘गार्ड ऑफ ऑनर, 3 लोगों को दिया जीवनदान

नर्मदापुरम की 2 साल की शिवानी शर्मा सड़क हादसे में ब्रेन डेड हुई, तो मजदूर…

46 minutes ago

क्रिकेट के बहाने सियासी सिक्सर, अपने ही बयान पर घिरे मदन राठौड़, बोले- मेरी बात को गलत तरीके से पेश किया गया

भारत-पाकिस्तान और अमेरिका-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ने के बाद…

59 minutes ago