उत्तर प्रदेश

KALKI Dham: Bharat Express के CMD उपेन्द्र राय ने जब महायज्ञ में दी आहुतियां, तस्वीरों में देखिए श्री कल्कि महोत्सव के अद्भुत-अविस्मरणीय पल

Shri Kalki Dham Sambhal: इस युग के अंतिम चरण में भगवान ‘कल्कि’ नाम से मनुष्‍यावतार धारण करेंगे, ऐसा सनातन धर्म के ग्रंथों में उल्‍लेख है. विद्वानों के अनुसार, ‘कल्कि’ अवतार उत्‍तर प्रदेश के सम्‍भल जनपद में होगा, इसलिए वहां श्री कल्कि धाम विकसित किया जा रहा है.

श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम हैं, उन्‍हीं की देख-रेख में भगवान ‘कल्कि’ का मंदिर बनेगा. इसी महीने की शुरूआत में आचार्य प्रमोद कृष्णम ने श्री कल्कि धाम 108 कुण्डीय शिलादान महायज्ञ कराया था. तब देशभर के साधु-संत एवं कई गणमान्‍य हस्तियां वहां पहुंची थीं.

भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन, सीएमडी एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्‍द्र राय ने श्री कल्कि धाम में हुए महायज्ञ में आहुतियां दी थीं. उन्‍हें श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने आमंत्रित किया था. वहां दोनों ने एक साथ कई अनुष्‍ठानों में हिस्‍सा लिया था.

कल्कि धाम में 2 नवंबर को हुए महायज्ञ के शिलादान कार्यक्रम की कुछ तस्‍वीरें और वीडियो अब जारी की गई हैं. श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम के अनुसार, वे जो मंदिर निर्माण करा रहे हैं, वो भगवान ‘कल्कि’ का विश्‍व में पहला मंदिर है. और, यह ऐसा भी पहला मंदिर है, जो भगवान के अवतार धारण करने से लाखों वर्ष पूर्व ही बनकर तैयार हो जाएगा.

भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के सीएमडी उपेन्‍द्र राय ने भगवान ‘कल्कि’ के मंदिर निर्माण के बारे में बताया कि वर्ष 2030 तक ऐसा मंदिर बनकर तैयार होगा, जो अपने आप में इतिहास को आकर्षित करेगा. उन्‍होंने श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम के योगदान की प्रशंसा भी की. उन्‍होंने शिलादान कार्यक्रम के दौरान कहा था, “भगवान ‘कल्कि’ के मंदिर के बनने की जो बातें इतिहास में लिखी जाएंगी, उसमें महाराज (आचार्य प्रमोद कृष्णम) जी का संघर्ष भी लिखा जाएगा, तो संघर्ष गाथा में यह भी लिखा जाएगा कि कैसे एक संत को थाना, कचहरी, पुलिस, लोअर कोर्ट, हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट तक धर्म-कर्म के काम के लिए संघर्ष करना पड़ता है.”

दरअसल, श्री कल्कि धाम विकसित करने के लिए आचार्य प्रमोद कृष्णम को कई वर्षों तक विभिन्‍न चुनौत‍ियों का सामना करना पड़ा. आचार्य कहते हैं कि इसके लिए हमने 18 वर्ष पूर्व संकल्प लिया था, कि जहां भगवान आए वह धरा धाम बन गई. भगवान अब जहां आएंगे, वहां भी उसके आने से पहले धाम स्थापित होना चाहिए.” उनके आमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी साल की शुरुआत में सम्भल जनपद पहुंचे थे और उन्‍होंने कल्कि धाम का शिलान्‍यास किया था.

श्री कल्कि धाम में आयोजित हुए 108 कुंडीय महायज्ञ की तस्‍वीरें आप यहां देख सकते हैं. आचार्य प्रमोद कृष्णम के आमंत्रण पर विगत 2 नवंबर को भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के सीएमडी उपेंद्र राय कल्कि धाम के शिलादान कार्यक्रम में पहुंचे थे. उन्‍होंने वहां कल्कि धाम निर्माण-कार्य के लिए शिला-दान किया.


§§§ आयोजन की झलकियां §§§


यह भी पढ़िए: श्री कल्कि महोत्सव के पहले दिन 108 कुण्डीय शिलादान महायज्ञ का शुभारंभ, ऐसे उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

  • भारत एक्सप्रेस
Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

लंगूर बनकर हनुमान जी के चरणों में पहुंचे हजारों बच्चे! क्या आपने देखा दुनिया के इस इकलौते मेले का अद्भुत नजारा?

Amritsar News: अमृतसर के ऐतिहासिक दुर्ग्याणा तीर्थ स्थित बड़ा हनुमान मंदिर में शारदीय नवरात्र के…

5 minutes ago

UPI से खरीदा टिकट, मेट्रो में किया सफर… पीएम मोदी ने चेन्नई मेट्रो के फेज-2 की पहली ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

PM Modi: पीएम मोदी और सीएम विजय ने चेन्नई मेट्रो फेज-2 की पहली ट्रेन को…

16 minutes ago

सीजेपी आंदोलन का बड़ा असर! क्या शान-ए-भोपाल और राजधानी एक्सप्रेस रद्द होने से रेलवे लौटाएगा 35 लाख?

CJP Protest News: सीजेपी आंदोलन और प्रशासनिक फैसलों के कारण दिल्ली रूट पर ट्रेनें रद्द…

25 minutes ago

नेपास में फिर संकट: बूढ़ी गंडकी में बाढ़ से UP-बिहार तक खतरा, कई पुल बहे, 10 लोग लापता

Nepal Budhi Gandaki Flood: नेपाल के गोरखा जिले में बूढ़ी गंडकी नदी में अचानक आई…

57 minutes ago

Navratri Special Recipes: आलू खाकर हो गए हैं बोर? व्रत में बनाएं ये 5 टेस्टी डिशेज, खाते ही आ जाएगा मजा

Navratri Special Recipes: नवरात्रि के व्रत में रोजाना आलू और साबूदाना खाकर बोर हो गए…

1 hour ago

Warning For Global Economy: वेस्ट एशिया की आग में झुलसेगी दुनिया? जानिए क्यों UNCTAD ने दी एनर्जी क्राइसिस की बड़ी चेतावनी

West Asia Crisis Impact:  संयुक्त राष्ट्र के निकाय अंकटाड (UNCTAD) ने वेस्ट एशिया में जारी…

1 hour ago