लीगल

34 साल पुराने केस में MLA Antony Raju को सुप्रीम कोर्ट ने राहत देने से किया इनकार, साल भर में ट्रायल पूरा करने का दिया निर्देश

ड्रग्स मामले में सबूतों के साथ कथित छेड़छाड़ के केस में केरल के विधायक एंटनी राजू (MLA Antony Raju) को सुप्रीम कोर्ट ने राहत देने से इनकार कर दिया है. एंटनी ने अपने खिलाफ चल रहे आपराधिक कार्यवाही को रद्द करने की मांग की थी. जस्टिस सीटी रविकुमार और संजय करोल की बेंच ने ट्रायल कोर्ट को एक साल के भीतर ट्रायल पूरा करने का निर्देश दिया है.

साथ ही कोर्ट ने एंटनी राजू के खिलाफ चार्जशीट पर संज्ञान लेने के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश को बहाल कर दिया है. विधायक एंटनी राजू केरल कांग्रेस पार्टी के नेता है, जो केरल में सत्तारूढ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा गठबंधन का हिस्सा है

34 साल पुराना है मामला

ड्रग्स तस्करी का यह मामला 1990 का है, जब तिरुवनंतपुरम हवाईअड्डे पर एक आस्ट्रेलियाई नागरिक, एंड्यू स्लावटोर सेरवेली अंडरवियर में छुपाकर रखे 61.5 ग्राम हशीश के साथ पकड़ा गया था. एंटनी राजू उस समय तिरुवनंतपुरम में वकील के रूप में कार्यरत थे और अदालत में आरोपी की ओर से पैरवी के लिए पेश हुए. निचली अदालत ने आस्ट्रेलियाई व्यक्ति को दोषी ठहराते हुए 10 साल की कैद की सजा सुनाई थी.


ये भी पढ़ें: टेरर फंडिंग मामले में राशिद इंजीनियर की जमानत याचिका पर पटियाला हाउस कोर्ट का फैसला 21 नवंबर तक टला


सेरवेली ने केरल हाईकोर्ट में इसे चुनौती दी और वहां सेरवेली की तरफ से जो सबूत पेश किया गया उसके आधार पर उसे बरी कर दिया गया. आरोपी के वकीलों ने तर्क दिया कि सबूत के तौर पर पेश किया गया अंडरवियर छोटे आकार का था और आरोपी में फिट नही बैठता था. ड्रग्स पेडलिंग मामले में जांच अधिकारी जयमोहन ने सबूतों से छेड़छाड़ को लेकर हाईकोर्ट का रुख किया. इसके बाद तिरुवनंतपुरम में वंचियूर पुलिस ने 1994 में केस दर्ज किया था.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

बिहार के पीरू गांव ने दिल्ली को दिखाई नई राह: कंक्रीट के जंगलों में महकी गांव की सोंधी मिट्टी, प्रवासियों के लिए क़ायम की अनूठी मिसाल

यूनिवर्सिटी एल्युमनाई की तर्ज़ पर अब गांव के बाशिंदे भी महानगरों में मनाएं अपनी मिट्टी…

3 hours ago

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

7 hours ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

7 hours ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

8 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

8 hours ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

9 hours ago