Adani Foundation के सहयोग से मिर्जापुर के भावा स्थित Adani Skill Development Centre में युवाओं को निःशुल्क व्यावसायिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है. जिसमें युवाओं को डोमेस्टिक डाटा एंट्री ऑपरेटर और सेल्फ एम्प्लॉयड टेलर जैसे कोर्स चलाये जा रहे हैं. जिसका मकसद युवाओं को उद्योगों से जुड़े कौशल से लैश करना है.
इसमें तकनीकी प्रशिक्षण के साथ-साथ रोजगार के ठोस अवसर उपलब्ध कराने पर भी ध्यान दिया गया है. ताकि प्रशिक्षण पाने वाले युवा आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें. यह कार्यक्रम स्थानीय युवाओं की आजीविका को मजबूत करने और आत्मनिर्भरता बढ़ाने के उद्वेश्य से तैयार किया गया है.
जानकारी के मुताबिक इस स्किल सेंटर के खाते में एक और उपलब्धि आई है. दरअसल केंद्र के 10 प्रशिक्षुओं का उत्तर प्रदेश के नोएडा में स्थित बहुराष्ट्रीय कंपनी cyfuture में कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव के पद पर चयन हुआ ह. जिसमें उनकी योग्यता के मुताबिक प्रतिमाह 15800 से 17000 रुपये तक का वेतन मिलेगा.
बताया जा रहा है कि इस पद के लिए प्रतिदिन 8 घंटे काम करने होंगे और यह जॉब स्थाई होगी.
ये नियुक्तियां कौशव विकास कार्यक्रम की सफलता को दिखाती हैं. जिसकी मदद से युवा प्रशिक्षण और रोजगार के बीच की दूरी को कम करने में सफल हुए हैं.
ये भी पढ़ें- कौन हैं वो 3 युवा कांग्रेस नेता जिनकी वजह से भिड़ गई 3 राज्यों की पुलिस? शिमला में कई घंटे चला ड्रामा
केंद्र में आयोजित एक औपचारिक समारोह के दौरान अडानी फाउंडेशन की उषा मिश्रा और अडानी स्किल डेवलपमेंट सेंटर के सुमित ने चयनित प्रशिक्षुओं को नियुक्ति पत्र दिये. साथ ही उन्होंने सभी उम्मीदवारों को बधाई के साथ उनके सफल व्यावसायिक जीवन के लिए शुभकामनाएं दी.
इस अवसर पर अडानी फाउंडेशन के अभय, प्रशिक्षक ऋषिकेश शुक्ला और सपना मौर्य भी मौजूद रहे.
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Rashifal: 30 सितंबर 2026 को कृत्तिका नक्षत्र के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग बन…
Aaj Ka Panchang: 30 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष की चतुर्थी तिथि दोपहर 2:55 बजे…
Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन नए अवसर और…
Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन काम की व्यस्तता…
Mithun Rashi Aaj Ka Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने…
Kark Rashi Aaj Ka Rashifal: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन स्थिरता और…