उत्तर प्रदेश

‘मुगलों से नहीं, छत्रपति शिवाजी महाराज से है आगरा की पहचान’- आगरा में बोले सीएम योगी

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के 8 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आगरा में आयोजित जनपदीय विकास उत्सव में बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाग लिया.इस दौरान सीएम योगी ने प्रदेश सरकर की सेवा, सुरक्षा और सुशासन की नीति के तहत राज्य में हुए विकास कार्यों को जनता के सामने रखा.इस दौरान सीएम योगी ने केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद किया, जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया और 635 करोड़ रुपये की 128 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया.कार्यक्रम में योगी सरकार के 8 वर्षों की उपलब्धियों को दर्शाने वाली “एक झलक” रिपोर्ट कार्ड डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई.कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि आगरा की पहचान मुगलों से नहीं बल्कि ब्रजभूमि से है, वृंदावन बिहारी लाल और राधा रानी से है.आगरा की पहचान अगर किसी से है, तो वह छत्रपति शिवाजी महाराज से है.

ब्रजभूमि और छत्रपति शिवाजी से जुड़ा है आगरा का गौरव

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अपनी आगरा की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान है ये किसी मुगलों से जुड़ी नहीं है.उन्होंने कहा कि आगरा का संबंध ब्रजभूमि से है, वृंदावन बिहारी लाल और राधा रानी से है.आगरा की पहचान अगर किसी से है, तो वह छत्रपति शिवाजी महाराज से है.सीएम योगी ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने आगरा में एक म्यूजियम का निर्माण शुरू किया था और उसका नाम मुगल म्यूजियम रखा था.सीएम योगी ने इस पर सवाल उठाते हुए पूछा आखिर मुगलों का आगरा से क्या संबंध है? सीएम योगी ने कहा कि मेरी सरकार ने इस म्यूजियम का नाम छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम पर किया और इसके भव्य स्मारक के निर्माण की कार्ययोजना को भी आगे बढ़ाया जा रहा है.उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार विरासत और विकास दोनों को प्राथमिकता दे रही है.हमने आगरा में पेठा और लेदर इंडस्ट्री को नई पहचान दी है, वहीं बटेश्वर को वैश्विक पटल पर लाने का काम भी डबल इंजन सरकार कर रही है.

CM योगी ने प्रदेश में हुए अराजकता को दिलाया याद

सीएम योगी ने 2017 से पहले की सपा सरकार पर जमकर हमला बोला और उस दौर की अराजकता को याद दिलाया.उन्होंने कहा कि जिनकी उम्र 25 साल से ऊपर है, उन्हें 2017 से पहले का उत्तर प्रदेश याद होगा.उस समय अराजकता, गुंडागर्दी और माफियागिरी का बोलबाला था.नौजवानों के सामने पहचान का संकट था, अन्नदाता किसान आत्महत्या करने को मजबूर था, गरीब भूख से मरता था, व्यापारी और बेटियां असुरक्षित थीं.पर्व-त्योहारों से पहले लोगों के मन में डर रहता था कि कहीं दंगे न हो जाएं, कर्फ्यू न लग जाए.सीएम योगी ने कहा कि उस समय सड़कों पर गड्ढे, शाम होते ही अंधेरा और हर तीसरे दिन दंगों की खबरें उत्तर प्रदेश की पहचान बन गई थीं.उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि यह पहचान का संकट खड़ा करने वाले वही लोग थे, जो आज झूठ का पुलिंदा लेकर अनर्गल प्रलाप करते हैं.

विकास कार्यों में बैरियर बन रहा है विपक्ष

सीएम योगी ने विपक्ष पर विकास कार्यों में बाधा डालने और दुष्प्रचार करने का आरोप लगाया.उन्होंने कोविड काल का जिक्र करते हुए कहा कि जब हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कोविड के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे थे, तब विपक्ष सरकार से लड़ रहा था.वे कहते थे टेस्ट मत करो, ट्रीटमेंट मत करवाओ, वैक्सीन मत लगाओ.लेकिन डबल इंजन सरकार ने फ्री टेस्ट, फ्री ट्रीटमेंट, फ्री वैक्सीन और फ्री राशन देकर जनता की रक्षा की.सीएम योगी ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का विरोध करने के लिए भी विपक्ष की आलोचना की.उन्होंने कहा कि जब 500 वर्षों बाद रामलला अयोध्या में विराजमान हुए, तब भी कांग्रेस और सपा ने दुष्प्रचार किया.पूरी दुनिया अभिभूत थी, लेकिन इनके घरों में सन्नाटा छाया था.हाल ही में संपन्न प्रयागराज महाकुंभ का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने इस भव्य आयोजन में हिस्सा लिया, लेकिन विपक्ष तब भी दुष्प्रचार में लगा रहा.जब इनको सत्ता में मौका मिला, तो इन्होंने विकास नहीं किया और आज जब विकास हो रहा है, तो ये बैरियर बनने का काम कर रहे हैं.

बीमारू राज्य से देश की नंबर दो की अर्थव्यवस्था बन गया है

सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश के विकास की नई तस्वीर पेश करते हुए कहा कि 8 वर्ष पहले उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य कहलाता था, लेकिन आज यह देश की नंबर दो की अर्थव्यवस्था बन चुका है.आने वाले समय में यह नंबर एक की अर्थव्यवस्था बनेगा.उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार ने किसानों, युवाओं और गरीबों के लिए कई कदम उठाए.पहले किसान आत्महत्या करते थे, लेकिन हमने लघु और सीमांत किसानों की कर्ज माफी की.आज 2.62 करोड़ से अधिक किसानों को 80,000 करोड़ रुपये की सम्मान निधि दी जा चुकी है.2,80,000 करोड़ रुपये गन्ना किसानों के खाते में भेजे गए हैं.अब हमारा अन्नदाता आत्मनिर्भर बनकर विकास में योगदान दे रहा है.योगी ने युवाओं के लिए किए गए कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि 8.30 लाख से अधिक नौजवानों को सरकारी नौकरी दी गई.हाल ही में 60,000 पुलिस भर्ती में 12,000 बेटियों का चयन हुआ.एमएसएमई के जरिए रोजगार के अवसर बढ़े.पहले सपा-कांग्रेस वन जिला वन माफिया बनाते थे, हमने वन जिला वन मेडिकल कॉलेज और वन जिला वन प्रोडक्ट दिया.उन्होंने कहा कि आज यूपी में सबसे ज्यादा एक्सप्रेसवे, मेट्रो, रेलवे नेटवर्क, हाईवे और एयरपोर्ट हैं.सर्वाधिक खाद्यान्न, आलू, गन्ना और एथेनॉल उत्पादन में यूपी नंबर एक है.

सीएम योगी ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों का किया सम्मान

कार्यक्रम में सीएम योगी ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित किया.उन्होंने छात्र-छात्राओं को टैबलेट प्रदान किए, स्वामी विवेकानंद योजना के तहत मेधावी छात्र-छात्राओं को टैबलेट भेंट किए, और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र सौंपे.इसके साथ ही, उन्होंने गोवर्धन रिसोर्ट में 170 करोड़ रुपये का निवेश करने वाले पूरन डाबर और शारदा यूनिवर्सिटी के वाईके गुप्ता को 1,100 करोड़ रुपये के निवेश के लिए सम्मानित किया.सीएम ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और बच्चों के लिए पोषण किट प्रदान की.उन्होंने कान्हा के वेष में आए नन्हें बच्चों को गोद में लेकर दुलारा, उन्हें खीर खिलाई, और खिलौने व फल वितरित किए.कृषि उपकरण वितरण के तहत ड्रोन भी प्रदान किए गए.साथ ही 60 दिव्यांगों को उपकरण व 20 दिव्यांगों को इलेक्ट्रिक ट्राई साइकिल  वितरित किया.इस दौरान मिशन शक्ति, आगरा नगर निगम और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने सीएम को हस्तनिर्मित उपहार भेंट किए.

128 परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

सीएम योगी ने आगरा के विकास को गति देने के लिए 635 करोड़ रुपये की 128 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया.उन्होंने कहा कि आगरा में गंगाजल की आपूर्ति शुरू हो चुकी है, मेट्रो मिल गई है, और सिविल टर्मिनल का निर्माण अंतिम चरण में है.हर घर नल योजना, गांव-गांव कनेक्टिविटी, रिंग रोड, हाईवे और फ्लाईओवर के जरिए आगरा को नई पहचान दी जा रही है.उन्होंने गरीब कल्याण योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश में 4 करोड़ गरीबों को मकान, 15 करोड़ को फ्री राशन, 1.86 करोड़ को उज्ज्वला कनेक्शन, और 10 करोड़ को आयुष्मान भारत में 5 लाख रुपये की स्वास्थ्य बीमा दी गई.सामूहिक विवाह योजना में अब 1 लाख रुपये का अनुदान दिया जाएगा.सीएम योगी ने कहा कि इन 8 वर्षों ने आगरा और उत्तर प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है.यह 8 वर्ष उत्कर्ष के वर्ष हैं.हमने काशी विश्वनाथ धाम, अयोध्या में राम मंदिर, विंध्यवासिनी धाम, और नैमिषारण्य में कॉरिडोर बनाए.अब मथुरा-वृंदावन में बिहारी लाल के भव्य कॉरिडोर का निर्माण होगा.सीएम ने आगरा वासियों से अपील की कि वे डबल इंजन सरकार को समर्थन देकर उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में योगदान दें.

इस अवसर पर सीएम योगी के साथ मंच पर एमएलसी विजय शिवहरे, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, डॉ. जीएस धर्मेश, डॉ, धर्मपाल सिंह, छोटे लाल वर्मा, रानी पक्षालिका सिंह, भगवान सिंह कुशवाह, चौधरी बाबू लाल, उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह, मेयर हेमलता दिवाकर, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदौरिया, मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह, जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया, भाजपा महानगर अध्यक्ष राज कुमार गुप्ता समेत कई क्षेत्रीय विधायकगण व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें: बिहार चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस, सीट बंटवारे और गठबंधन रणनीति पर जोर

-भारत एक्सप्रेस

Vikas Shukla

Recent Posts

राहुल गांधी बारूद खत्म..! सीएम योगी आदित्यनाथ किस से कहा अखिलेश बबुआ को समझाओ?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को…

23 minutes ago

लोकेशन के आधार पर टैक्स तय नहीं हो सकता, बेंगलुरु फाइव-स्टार होटल पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के फाइव-स्टार होटलों पर समान प्रॉपर्टी टैक्स व्यवस्था को बरकरार रखा…

43 minutes ago

सोने की शॉपिंग का नया ठिकाना पाकिस्तान? जानें भारत लाने के कड़े नियम और भाव में अंतर

Gold Price in Pakistan: पड़ोसी देश पाकिस्तान में सोना भारत के मुकाबले करीब 20,000 रुपए…

47 minutes ago

वकीलों को धमकी देने के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट 6 नवंबर को करेगा सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट वकीलों को धमकी देने और पुलिस प्रदर्शन के मामले में एसीपी मनस्वी वशिष्ठ…

55 minutes ago

अग्निपथ योजना में बदलाव! CDS ने रखा नया 25-75 का फॉर्मूला, कितना मिला सेवा विस्तार?

Agnipath Scheme Update: भारतीय सशस्त्र बलों में 'अग्निपथ योजना' के तहत सेवा दे रहे अग्निवीरों…

1 hour ago

CEC और EC की कानूनी छूट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; आरजेडी सांसद मनोज झा की याचिका पर केंद्र सरकार को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों को कानूनी छूट देने वाले कानून…

1 hour ago