उत्तर प्रदेश

CM योगी का निर्देश: इस बार गर्मी की छुट्टियों में भी खुलेंगे UP के परिषदीय स्कूल, 20 मई से 15 जून तक लगेंगे समर कैंप

UP Government Initiatives: उत्तर प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर गर्मी की छुट्टियों में परिषदीय स्कूलों को खोलने का फैसला लिया है. 20 मई से 15 जून तक चयनित विद्यालयों में समर कैंप का आयोजन किया जाएगा. यह पहल बच्चों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के साथ-साथ उनकी शिक्षा और विकास में भी योगदान देगी.

समर कैंप के दौरान बच्चों को खेल-खेल में शिक्षा देने के साथ-साथ उन्हें जीवन कौशल, व्यक्तित्व विकास, योग, खेलकूद, विज्ञान-तकनीक आधारित प्रयोग, कला-सांस्कृतिक कार्यक्रम और पर्यावरण जागरूकता जैसी गतिविधियों से जोड़ा जाएगा. इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में शैक्षिक रुचि पैदा करना और उनके अंदर छिपी हुई प्रतिभाओं को उजागर करना है.

बच्चों के समग्र विकास को मिलेगा बढ़ावा

यह समर कैंप बच्चों के समग्र विकास को बढ़ावा देने के लिए डिज़ाइन किया गया है. बच्चों को स्वस्थ और संतुलित आहार भी दिया जाएगा, जिसमें गुड़ की चिक्की, बाजरे का लड्डू, रामदाना लड्डू और गुड़-चना जैसी पौष्टिक चीजें शामिल होंगी. इसके साथ ही, कैंप के दौरान बच्चों को शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बनाने के लिए खेलकूद और योग का भी आयोजन किया जाएगा.

यूपी सरकार की समर कैंप की योजना

यूपी सरकार ने समर कैंप के आयोजन पर लगभग 200 करोड़ रुपये खर्च करने का निर्णय लिया है. यह पहल न केवल बच्चों के शैक्षिक विकास को बढ़ावा देगी, बल्कि उनके समग्र विकास में भी मदद करेगी.

समर कैंप के संचालन की व्यवस्था

समर कैंप का संचालन शिक्षामित्र, अनुदेशक और शिक्षकों के द्वारा किया जाएगा. प्रत्येक कैंप में लगभग डेढ़ घंटे का समय निर्धारित किया गया है. इस समय के दौरान बच्चों को विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने का मौका मिलेगा.

Bharat Express Desk

Recent Posts

कोहली का धमाका, गेंदबाजों का कमाल; न्यूजीलैंड पर भारत की आसान जीत

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की.…

9 minutes ago

ईरान में सत्ता बदलने निकले थे ट्रंप-नेतन्याहू, अब अपनी ही कुर्सी बचाने की चुनौती!

ईरान में सत्ता बदलने की ट्रंप और नेतन्याहू की कोशिश क्यों नाकाम हुई? खामेनेई के…

33 minutes ago

राहुल गांधी बारूद खत्म..! सीएम योगी आदित्यनाथ किस से कहा अखिलेश बबुआ को समझाओ?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को…

58 minutes ago

लोकेशन के आधार पर टैक्स तय नहीं हो सकता, बेंगलुरु फाइव-स्टार होटल पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के फाइव-स्टार होटलों पर समान प्रॉपर्टी टैक्स व्यवस्था को बरकरार रखा…

1 hour ago

सोने की शॉपिंग का नया ठिकाना पाकिस्तान? जानें भारत लाने के कड़े नियम और भाव में अंतर

Gold Price in Pakistan: पड़ोसी देश पाकिस्तान में सोना भारत के मुकाबले करीब 20,000 रुपए…

1 hour ago

वकीलों को धमकी देने के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट 6 नवंबर को करेगा सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट वकीलों को धमकी देने और पुलिस प्रदर्शन के मामले में एसीपी मनस्वी वशिष्ठ…

1 hour ago