उत्तर प्रदेश

आगरा मर्डर केस में पत्नी का रोंगटे खड़े करने वाला खुलासा, पलंग पर ली आखरी सांस, फिर ₹400 की मिट्टी मंगाकर बाथरूम में दफनाया पति

Surendra Sharma Murder: आगरा के सुरेंद्र शर्मा हत्याकांड को लेकर हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं. सुरेंद्र की उनकी पत्नी ने हत्या कर शव को बाथरूम में दफना दिया था. पुलिस ने आरोपी पत्नी रूबी को शनिवार को ही जेल भेज दिया था. इस दौरान पुलिस ने रूबी से लंबी पूछताछ की. इस पूछताछ में आरोपी पत्नी ने जो खुलासे किये, वो सुनकर पुलिसवालों की भी रूह कांप गई.

पुलिस के पूछताछ में आरोपी रूबी ने बताया कि उसने पलंग पर ही पति की हत्या कर दी थी. जब बेटियां और सास जेठ अनिल कुमार शर्मा के घर चली गईं तो वो लाश को ठिकाने लगाने का प्लान बनाई.

उसने लाश को घसीटते हुए बाथरूम में ले गई और वहां पर यह चेक किया कि पति पूरी तरह मर गया है या नहीं. जब ये कंफर्म हो गया कि सुरेंद्र की मौत हो गई है तो उसने बाथरूम की खुदाई शुरू कर दी. खुदाई करने के बाद पति को गड्ढे में लिटा दिया और फिर उसे मिट्टी से ढंक दिया, लेकिन मिट्टी कम पड़ गई.

पड़ोस से मिट्टी खरीदकर दफनाया

वारदात के समय पड़ोस के मकान में काम चल रहा था. उसने 400 रुपये देकर पड़ोस से आधा ट्रॉली मिट्टी मंगाई. पड़ोसी ने मिट्टी को दरवाजे पर डाल दिया. जिसके बाद वो बाल्टी से मिट्टी उठा-उठाकर बाथरूम में डालने लगी. जिससे शव पूरी तरह छिप गया.

बाथरूम में मिट्टी डालने से फर्श उबड़-खाबड़ हो गया था. रूबी ने खुद फावड़े से बाथरूम के फर्श को समतल किया. इससे पहले टॉयलेट सीट बाथरूम के फर्श से करीब एक फिट तक ऊपर था, लेकिन मिट्टी डालने के बाद वो एक ही लेवल में आ गए.

सीमेंट और रेत मंगाकर फर्श कर दिया पक्का

जिसके बाद पड़ोस में फोन करके एक बोरी सीमेंट और रेत मंगाई. अगले दिन दो मजदूरों को बाथरूम के फर्श को सीमेंटेड करने के लिए लगा दिया. एक घंटे में दोनों मजदूर फर्श को सीमेंटेड करके चले गए. इसके बाद रूबी भी जेठ के घर चली गई औऱ घर पर ताला जड़ दिया.

जब वो जेठ के घर पहुंची तो वहां लोगों ने पति के बारे में पूछा, उसने बताया कि वो कहीं चले गए हैं.

ये भी पढ़ें- नोएडा के नन्हे अव्युक्त सिंह ने फिर किया कमाल! 5 साल की उम्र में 6वां गिनीज रिकॉर्ड, स्क्रीन पर देखते ही बोल दिए डायनासोर के कठिन नाम

बता दें कि, 17 मई की रात को 44 साल के सुरेंद्र शर्मा को पत्नी ने खीर में नींद की गोली मिलाकर खिला दी. जिससे उसकी मौत हो गई. पति की मौत के बाद पत्नी रूबी ने उसके शव को बाथरूम में छिपा दिया था. शुक्रवार को पुलिस ने पति के कंकाल को बाथरूम से बरामद किया.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

सुबह-सुबह हिली पहाड़ों की धरती…! हिमाचल में 4.1 तीव्रता का भूकंप, मची अफरा-तफरी

हिमाचल प्रदेश के शिमला में 17 अक्टूबर 2026 की सुबह 4.1 तीव्रता का भूकंप आया.…

43 minutes ago

Aaj Ka Panchang 17 October 2026: आज का पंचांग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और मां कालरात्रि की पूजा का समय

Aaj Ka Panchang 17 October 2026: आज 17 अक्टूबर 2026, शनिवार को शारदीय नवरात्रि के…

1 hour ago

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन खास, करियर में चमकेगी प्रतिभा; जानें लव लाइफ और सेहत का हाल

Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi: धनु राशि वालों के लिए आज का दिन उत्साह और ऊर्जा…

1 hour ago