Bharat Express DD Free Dish

नोएडा के नन्हे अव्युक्त सिंह ने फिर किया कमाल! 5 साल की उम्र में 6वां गिनीज रिकॉर्ड, स्क्रीन पर देखते ही बोल दिए डायनासोर के कठिन नाम

UP News: नोएडा के 5 साल 6 महीने के अव्युक्त सिंह ने अपनी अद्भुत याददाश्त और तेज बुद्धि के दम पर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है.

UP News: कहते हैं कि हुनर उम्र का मोहताज नहीं होता और इस बात को नोएडा सेक्टर 17 के महज 5 साल 6 महीने के अव्युक्त सिंह ने साबित कर दिखाया है. अपनी अद्भुत याददाश्त और तेज बुद्धि के दम पर उसने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में जगह बनाई है. इस उपलब्धि से न सिर्फ नोएडा बल्कि पूरे भारत का नाम दुनिया भर में रोशन हुआ है.

डायनासोर पहचानने का रिकॉर्ड

8 फरवरी 2026 को आयोजित आधिकारिक प्रयास में अव्युक्त ने मात्र 1 मिनट 46 सेकेंड में स्क्रीन पर दिखाए गए अलग-अलग डायनासोरों की पहचान कर उनके कठिन वैज्ञानिक नाम भी बिना रुके बोल दिए. इस प्रदर्शन से उसने पहले दर्ज 41 डायनासोर पहचानने का रिकॉर्ड तोड़कर नया इतिहास रच दिया. 23 जून 2026 को गिनीज टीम ने इसकी पुष्टि करते हुए प्रमाण पत्र जारी किया.

छठा विश्व रिकॉर्ड

यह अव्युक्त का पहला रिकॉर्ड नहीं है. इतनी कम उम्र में उसके नाम पहले से ही पांच विश्व रिकॉर्ड दर्ज हैं. यह छठा रिकॉर्ड उसकी असाधारण मेमोरी और सीखने की क्षमता का प्रमाण है. राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी वह कई बार अपनी प्रतिभा दिखा चुका है.

परिवार का योगदान

अव्युक्त की मां निधि शर्मा बताती हैं कि बचपन से ही उसमें नई चीजें सीखने और उन्हें लंबे समय तक याद रखने की अद्भुत क्षमता रही है. स्कूल में भी वह अपनी अनोखी प्रतिभा के कारण शिक्षकों का प्रिय रहा है. उसकी सफलता के पीछे माता-पिता, गुरुजनों और पूरे परिवार का मार्गदर्शन और मेहनत है.

ये भी पढ़ें-बंगाल सरकार का बड़ा ऐलान, तोड़फोड़ की तो भरना होगा 3 गुना जुर्माना, नहीं दिया तो होगी नीलामी

बच्चों के लिए प्रेरणा

इतनी छोटी उम्र में विश्व मंच पर पहचान बनाने वाला अव्युक्त आज देशभर के बच्चों और अभिभावकों के लिए प्रेरणा बन गया है. उसकी कामयाबी यह संदेश देती है कि सपनों को पूरा करने की कोई तय उम्र नहीं होती. सही मार्गदर्शन और मेहनत से बच्चे किसी भी ऊंचाई तक पहुंच सकते हैं और इतिहास में अपना नाम दर्ज कर सकते हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read