उत्तर प्रदेश

‘चुप हैं अखिलेश, जाग चुका है मुसलमान…’ मथुरा और आजम खान के मुद्दे पर AIMIM ने सपा सुप्रीमो पर दागे तीखे तीर

AIMIM Attack Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे प्रदेश की राजनीतिक सरगर्मी तेज होती जा रही है. सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हार्डकोर हिंदुत्व के मुद्दे पर लगातार आगे बढ़ रहे हैं. वो कभी राम मंदिर तो कभी मथुरा शाही ईदगाह मामले को उठा रहे हैं. उत्तर प्रदेश के इस रण में अब AIMIM ने भी जबरदस्त एंट्री की है. पार्टी के पूर्वांचल अध्यक्ष इसरार अहमद ने ऐलान किया है कि मथुरा शाही ईदगाह पर किसी भी कीमत पर कब्जा नहीं होने देंगे.

इस दौरान इसरार अहमद ने अखिलेश यादव की चुप्पी पर भी सवाल उठाये. उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि आप मुसलमानों का साथ दें या ना दें, लेकिन अब यूपी के मुसलमान जाग चुके हैं. वो किसी के बहकावे में नहीं आने वाले.

AIMIM के पूर्वांचल अध्यक्ष इसरार अहमद

सरकार की कार्रवाई का किया विरोध

AIMIMI नेता ने जौहर विश्वविद्यालय पर योगी सरकार की कार्रवाई का विरोध करते हुए लड़ाई लड़ने का ऐलान किया. इसरार अहमद ने कहा कि सरकार अगर जौहर विश्वविद्यालय के खिलाफ कोई कार्रवाई की तो फिर AIMIM के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर मोर्चा खोलेंगे और लोकतांत्रिक तरीके से विरोध जतायेंगे.

आजम खान मामले पर चुप रहते हैं अखिलेश

इसरार अहमद ने अखिलेश यादव पर आजम खान मामले में खामोश रहने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव मथुरा हो या जौहर विश्वविद्यालय, दोनों मुद्दों पर चुप हैं. जबकि प्रदेश का 25 प्रतिशत मुसलमान उनकी तरफ उम्मीद भरी नजरों से देख रहा है. AIMIM नेता ने सपा सुप्रीमो पर मुस्लिम समाज के साथ धोखा देने का आरोप लगाया.

ये भी पढ़ें- 40 मुसाफिरों के साथ बीच नदी में समाई नाव, सीतामढ़ी के बागमती नदी का VIDEO VIRAL

गौरतलब है कि ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने सहारनपुर में आयोजित एक जनसभा में ऐलान किया है कि उनकी पार्टी यूपी विधानसभा चुनाव में मजबूती से लड़ेगी. इस दौरान उन्होंने ऐलान किया कि करीब 200 सीटों पर AIMIM अपने उम्मीदवार उतारेगी.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

5 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

5 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

5 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

5 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

6 hours ago