देश

राम मंदिर के बाद बांके बिहारी पर उठे सवाल, श्रद्धालुओं के ‘चंदे’ के रिकॉर्ड पर मचा बवाल; कैसे भड़का मामला?

अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ कि राजस्थान में मंदिरों के चढ़ावे को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है. यहां के नागौर के बुटाटी धाम के बाद अब भरतपुर के मशहूर श्री बांके बिहारीजी मंदिर में दान-पुण्य के हिसाब-किताब पर सवाल उठ रहे हैं. सरकारी महकमे के अधीन होने के बावजूद चढ़ाए गए चंदे का कोई रिकॉर्ड ही नहीं है.

पुजारी के भरोसे रजिस्टर

दरअसल, इस प्रसिद्ध मंदिर में पिछले एक साल से भक्तों को दान की कोई आधिकारिक रसीद नहीं दी जा रही है. यही नहीं, मंदिर का जो स्टॉक रजिस्टर सरकारी कर्मचारियों की देखरेख में होना चाहिए था, उसे पूरी तरह मंदिर के पुजारी के भरोसे छोड़ दिया गया है.

देवस्थान विभाग के लिए कमाई का एक बड़ा जरिया होने के बाद भी व्यवस्था का यह हाल देखकर स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं में भारी गुस्सा है. लोगों का कहना है कि नकद चंदे और कीमती आभूषणों का कोई लेखा-जोखा न होना कई तरह की आशंकाओं को जन्म देता है.

कैसे भड़का मामला?

भरतपुर के रंजीत नगर के एक तेल कारोबारी परिवार की बुजुर्ग महिला ने दिल्ली के करोल बाग से एक कीमती हीरा खरीदा था. दिसंबर 2024 में उन्होंने इस हीरे को भगवान बांके बिहारी की प्रतिमा की नाक में ‘लौंग’ के रूप में पहनाया था.

करीब छह महीने बाद जब यह परिवार दोबारा दर्शन करने पहुंचा, तो उन्हें भगवान की नाक में चमक रहे हीरे को देखकर शक हुआ. उन्हें लगा कि असली हीरे की जगह वहां कोई नकली कांच का टुकड़ा लगा दिया गया है. जब परिवार ने इसकी शिकायत करनी चाही, तो पता चला कि देवस्थान विभाग ने उन्हें हीरा दान करने की कोई रसीद ही नहीं दी थी.

इस घटना के बाद मंदिर में चढ़ावे और पुराने दानों के गायब होने की कड़ियां जुड़ने लगीं और पूरा विवाद गर्मा गया. अब स्थानीय लोग इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और रिकॉर्ड को ऑनलाइन करने की मांग कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: ‘गरीबों पर एक और टैक्स क्यों?’… बिहार सरकार के इस फैसले पर भड़के राजद सांसद सुधाकर सिंह

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

4 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

5 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

5 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

5 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

5 hours ago