उत्तर प्रदेश

‘मोदीजी तय करेंगे…’, कल्पनाथ राय की पुण्यतिथि पर मंत्री एके शर्मा ने मऊ को दी सोलर सौगात

उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने शनिवार को मऊ जिले में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए बड़ा सियासी धमाका किया है. पूर्व केंद्रीय मंत्री और मऊ के विकास के प्रणेता स्वर्गीय कल्पनाथ राय की पुण्यतिथि के अवसर पर घोसी विधानसभा के सरायसादी गांव में पहुंचे एके शर्मा ने मऊ को करोड़ों रुपये के सोलर पार्क की सौगात दी. लेकिन, इस कार्यक्रम में सबसे ज्यादा चर्चा मंत्री शर्मा के उस बयान की रही, जिसमें उन्होंने अपने राजनीतिक भविष्य और कल्पनाथ राय के बेटे को लेकर बड़ा ऐलान किया.

कल्पनाथ राय के नाम पर सोलर पार्क

लगभग 50 हजार की भारी भीड़ को संबोधित करते हुए मंत्री ए.के. शर्मा ने स्व. कल्पनाथ राय की प्रतिमा का अनावरण किया. इसके साथ ही उन्होंने 16 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 5 मेगावाट (5 MW) क्षमता के सोलर पावर प्लांट का शिलान्यास भी किया.

मंत्री ने घोषणा की कि इस सोलर पार्क का नाम स्व. कल्पनाथ राय के नाम पर ही रखा जाएगा. यह प्लांट करीब 5 हजार घरों को स्वच्छ और सस्ती बिजली उपलब्ध कराएगा और रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेगा.

“मेरा रास्ता महादेव या मोदी जी तय करेंगे”

अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर उठ रही चर्चाओं पर विराम लगाते हुए एके शर्मा ने बेहद सधे हुए शब्दों में कहा कि वह यहां किसी का रास्ता रोकने नहीं आए हैं. उन्होंने कहा कि मैं पूरी क्षमता से आम आदमी के जीवन में बदलाव लाने के लिए काम कर रहा हूं. मेरे राजनीतिक भविष्य का फैसला या तो महादेव करेंगे या फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी.

“सिद्धार्थ चुनाव लड़ेंगे, तो मैं कार्यकर्ता बनूंगा”

कार्यक्रम में एक भावुक और बड़ा सियासी दांव चलते हुए एके शर्मा ने स्व. कल्पनाथ राय के पुत्र सिद्धार्थ राय के लिए भी बड़ा ऐलान किया. उन्होंने कहा कि अगर सिद्धार्थ राय कहीं से भी चुनाव लड़ते हैं, तो वह एक कार्यकर्ता के रूप में उनके लिए काम करेंगे. वहीं, सिद्धार्थ राय ने भी मंच से खुद को ‘मोदीभक्त’ बताते हुए पीएम मोदी के विजन और नेतृत्व की जमकर तारीफ की.

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र में फिर होगा खेला या कोई हिडन एजेंडा? 10 अगस्त को पीएम मोदी से मिलेंगे शरद पवार गुट के 8 सांसद

माफिया मुक्त हुआ मऊ

ए.के. शर्मा ने सीएम योगी आदित्यनाथ और पीएम मोदी के नेतृत्व की तारीफ करते हुए कहा कि मऊ अब माफियाओं से मुक्त होकर विकास की नई राह पर दौड़ रहा है. सड़क, बिजली, परिवहन और रेलवे के क्षेत्र में जिले का कायाकल्प हो रहा है. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे किसी के बहकावे में न आएं और मऊ के उज्ज्वल भविष्य के लिए विकास का साथ दें.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

2 hours ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

4 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

4 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

4 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

5 hours ago