दुनिया

‘कहीं नहीं, मैं यहीं हूं…’ गायब होने के दावे पर मोजतबा खामेनेई का जवाब, सोच में पड़े इजरायल-अमेरिका

Mojtaba Khamenei Video: मिडिल ईस्ट में चल रहे जंग के दौरान अमेरिकी हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद उनके बेटे मोजतबा खामेनेई (Mojtaba Khamenei) ने ईरान की कमान संभाली. सुप्रीम लीडर बनने के बाद मोजतबा खामेनेई की सार्वजनिक मौजूदगी बेहद सीमित रही है, जिसके चलते उनकी सेहत और स्थिति को लेकर लगातार अटकलें लगती रही हैं. शुक्रवार को ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने एक टीवी इंटरव्यू में सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए कहा कि मोजतबा जहां भी हैं, पूरी तरह सुरक्षित और स्वस्थ हैं.

वीडियो में क्या दिखा?

इन अटकलों के बीच ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी ‘मेहर न्यूज’ ने मोजतबा खामेनेई का एक वीडियो जारी किया है. वीडियो में वह एक गद्दे पर बैठे कुछ लोगों से बातचीत करते नजर आ रहे हैं और बिल्कुल स्वस्थ दिखाई दे रहे हैं. हालांकि, वीडियो कब का है, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. ऐसे में माना जा रहा है कि ईरानी सरकार ने मोजतबा की तबीयत को लेकर सामने आ रही खबरों और अफवाहों को खारिज करने के लिए यह वीडियो जारी किया है.

इजरायली मीडिया ने बताया था हालत गंभीर

मोजतबा खामेनेई की सेहत को लेकर शुक्रवार को इजरायली मीडिया में कई दावे सामने आए थे. ‘चैनल 14’ और ‘द यरूशलम पोस्ट’ ने ईरानी प्रशासन से जुड़े सूत्रों के हवाले से बताया था कि मोजतबा की हालत गंभीर है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया था कि ईरान के शीर्ष नेतृत्व में उनकी सेहत को लेकर चिंता बनी हुई है. यहां तक कि एक सूत्र ने दावा किया था कि अगर जल्द ही उनकी मौत की खबर सामने आए तो इसमें हैरानी नहीं होगी.


ये भी पढ़ें: ‘राष्ट्रपति मालिक नहीं, किराएदार हैं’, व्हाइट हाउस में बॉलरूम बनाने पर ट्रंप को कोर्ट से बड़ा झटका


ईरान के राष्ट्रपति ने क्या कहा?

इससे पहले ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने भी कहा था कि मौजूदा हालात में मोजतबा खामेनेई से सीधे संपर्क करना काफी मुश्किल है. हालांकि, उन्होंने उनकी मौजूदगी को देश के लिए अहम बताया था. वहीं, कुछ विदेशी मीडिया रिपोर्ट्स और सऊदी अरब के ‘अल-हदथ’ चैनल ने दावा किया था कि मोजतबा इस समय ईरान में मौजूद नहीं हैं. इन दावों के बीच अब उनका वीडियो सामने आने से उनकी सेहत और ठिकाने को लेकर चल रही चर्चाओं को नया मोड़ मिल गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

2 hours ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

4 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

4 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

5 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

6 hours ago