उत्तर प्रदेश

Lucknow: सपा दफ्तर के बाहर लगे इस पोस्टर की क्यों हो रही है चर्चा? Akhilesh Yadav को लेकर लिखी गई हैं ये बातें

समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख एवं उत्तर प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) का बुधवार को जन्मदिन है, जिसको लेकर उनके समर्थकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है.

पोस्टर को लेकर हो रही चर्चा

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन पर पार्टी के कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है. उनके समर्थकों द्वारा प्रदेशभर में जन्मदिन की बधाईयों की होर्डिंग लगाए गई हैं. इसी में से एक होर्डिंग चर्चा का विषय बना हुआ है.

Akhilesh Yadav को दी बधाई

दरअसल, सपा नेता जयराम पांडेय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पार्टी प्रमुख को जन्मदिन की बधाई दी और सपा कार्यालय के बाहर विशेष होर्डिंग लगाई, जो चर्चित हो गई. सपा कार्यालय के बाहर जयराम पांडेय द्वारा लगाई गई होर्डिंग में अखिलेश यादव को प्रभावशाली नेता के रूप में दिखाया गया है. उन्होंने सिर पर समाजवादी पार्टी की पारंपरिक लाल टोपी पहनी हुई है. होर्डिंग पर लिखा है, ” 24 में बरसा जनता का आशीष, दिवारों पर लिखा है, कौन होगा…सत्ताईस का सत्ताधीश”

अंत में संस्कृत भाषा में जन्मदिन की बधाई दी गई है. “त्वं जीव शतं वर्धमानः. जीवनं तव भवतु सार्थकम्.. इति सर्वदा मुदं प्रथयामहे. जन्मदिवसस्य अभिनन्दनानि..” इसका हिंदी में अर्थ है, “आप सौ वर्ष जीवित रहो. आपका जीवन सार्थक हो. हम हमेशा अपनी खुशी जाहिर करते हैं. आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं.’

यह भी पढ़ें- “अधिकारियों का मनोबल तोड़ने वाले अपना जंगलराज भूल गए”, डॉ राजेश्वर सिंह ने अखिलेश यादव पर बोला हमला

मालूम हो कि साल 2024 में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव (Akhilesh yadav) के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था. पार्टी 90 लोकसभा सीटों में 37 पर जीत दर्ज करके सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी.

लोकसभा में बेहतरीन प्रदर्शन से पार्टी का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है और आगामी 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सपा अपनी तैयारी कर रही है. सपा नेताओं का मानना है कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में 2027 विधानसभा चुनाव में भी समाजवादी पार्टी को जीत मिलेगी और प्रदेश के मुखिया की कमान अखिलेश यादव को दी जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

13 minutes ago

चीन चल रहा कैसी चाल? 23 महीनों से धड़ाधड़ भर रहा है सोना

चीन लगातार 23 महीनों से धड़ल्ले से सोना खरीद रहा है, जिससे उसका कुल गोल्ड…

30 minutes ago

रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली का रास्ता साफ, कांग्रेस को मिली पुलिस की NOC

Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…

43 minutes ago

‘तुम्हारा नाश होने वाली है’, बृजभूषण शरण सिंह ने किसे दिया ऐसा श्राप?

Brijbhushan Sharan Singh Statement: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों को…

55 minutes ago

ABVP का कैंपस कनेक्शन मजबूत, ओडिशा से दिल्ली तक छात्रसंघ चुनावों में दिखा दबदबा, क्या जेन-Z में बढ़ रही है पकड़?

ABVP Student Union Elections: ओडिशा से लेकर दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड तक छात्रसंघ चुनावों में…

1 hour ago

जमानत तो मिली पर 3 कड़े प्रतिबंध, क्या हैं अभिजीत दीपके की रिहाई की शर्तें?

दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार CJP संस्थापक Abhijeet Dipke को सशर्त जमानत मिल गई है. जानिए…

1 hour ago