सपा सांसद अखिलेश यादव.
बिहार में SIR और लोकसभा चुनाव के दौरान वोट धोखाधड़ी के विरोध में कांग्रेस सांसदों ने सोमवार को संसद से लेकर चुनाव आयोग के दफ्तर तक पैदल मार्च निकालने की कोशिश की, हालांकि पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर उन्हें बीच में ही रोक दिया. इस दौरान तमाम सांसदों ने बैरिकेड्स फांदकर आंगे बढ़ने की कोशिश करते हुए नजर आए, जिसमें सपा सांसद अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) का नाम भी शामिल है.
सपा मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) प्रदर्शन के दौरान पुलिस की ओर से लगाई गई बैरिकेड्स को फांद कर दूसरी तरफ जाते हुए देखे गए. पहले अखिलेश यादव वहां पर मौजूद एक सुरक्षा कर्मी से कुछ कहते है, उसके बाद बैरिकेड्स पर चढ़कर दूसरी तरफ कूद जाते हैं. उनका ये वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने बैरिकेड पार करने के बाद चिल्लाते हुए कहा , “वे हमें रोकने के लिए पुलिस का इस्तेमाल कर रहे हैं.” कांग्रेस सांसद सैयद नसीर हुसैन ने कहा कि पुलिस निर्वाचन सदन स्थित चुनाव आयोग कार्यालय की ओर मार्च करने की कोशिश कर रहे सांसदों को गिरफ्तार कर रही है. सैयद नसीर हुसैन ने कहा, “हमें चुनाव आयोग से मिलने नहीं दिया जा रहा है. लोकसभा और राज्यसभा के 300 से ज़्यादा सांसद यहां मार्च कर रहे हैं. पुलिस यहां सांसदों को गिरफ़्तार कर रही है और हमें चुनाव आयोग से मिलने नहीं दे रही है.
इंडिया ब्लॉक के वरिष्ठ नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, एनसीपी एससीपी प्रमुख शरद पवार भी विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में संसद भवन के मकर द्वार से विरोध मार्च शुरू हुआ. सांसदों ने कथित मतदाता चोरी पर अपनी चिंताओं को दूर करने के लिए चुनाव आयोग से आग्रह करने के लिए अपना मार्च शुरू किया. सांसद का समूह चुनाव आयोग कार्यालय की ओर मार्च करते हुए वोट चोर के नारे लगा रहे थे.
यह भी पढ़ें- Voter List Controversy: SIR मुद्दे पर विपक्ष का संसद से सड़क तक हल्लाबोल, दिल्ली पुलिस ने लगाए बैरिकेड्स
विरोध मार्च में शामिल समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने कहा, “हमारे लोकतंत्र पर सवाल उठ रहे हैं. उत्तर प्रदेश में 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए, न सिर्फ़ वोट चोरी हुए, बल्कि बूथ कैप्चरिंग भी हुई. चुनाव आयोग ने राज्य सरकार के आदेश पर काम कर रहे अधिकारियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई क्यों नहीं की?”
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
Sant Ishwar Samman 2026 Delhi: दिल्ली के मावलंकर हॉल में संत ईश्वर सम्मान 2026 आयोजित.…
पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…
गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…
भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…